{"_id":"6845f46236f7ae30ce0d263a","slug":"rohtak-wrestlers-won-11-medals-in-state-level-wrestling-rohtak-news-c-17-roh1020-668892-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यस्तरीय कुश्ती में रोहतक के पहलवानों ने जीते 11 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यस्तरीय कुश्ती में रोहतक के पहलवानों ने जीते 11 पदक
विज्ञापन
रोहतक। हिसार में आयोजित अंडर-15 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 11 पदक अपने नाम किए। रविवार को हुए मुकाबलों में 2 स्वर्ण, 3 रजत व 6 कांस्य पदक जिले की झोली में डाले।
कुश्ती स्पर्धा के 85 किलो भारवर्ग में अंगद ने स्वर्ण जीता। वहीं 42 किलो भारवर्ग में चेष्टा ने स्वर्ण जीता। 68 किलो भारवर्ग में मनदीप ने रजत जीता। 62 किलो भारवर्ग में अमन ने कांस्य अपने नाम किया।
लड़कियों में 46 किलो भारवर्ग में मोहिनी व 50 किलो भारवर्ग में खुशी ने रजत पदक जीता। 46 किलो भारवर्ग में साक्षी, 39 में मीनाक्षी, 54 में अनुष्का, 66 में दिव्या व 62 में नैंसी ने कांस्य पदक जीता। पहलवान अंगद, मनदीप व अमन जिले के मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करते हैं। चेष्टा व अन्य लड़कियां जिले के छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप के पास अभ्यास करती है। सीनियर कोच रणबीर ढाका ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। सीनियर कोच रवि अहलावत, कोच सोनू कुमार, कोच रींकू राठी, अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच मनदीप, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर हुड्डा, हरदीप सिंह रोज ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।