फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak woman cheated of lakhs, committed crime by pretending to have political access

रोहतक की महिला से 50 लाख की ठगी: नौकरी लगवाने का दिया झांसा, राजनीतिक पहुंच बताकर वारदात को दिया अंजाम

Fri, 10 Nov 2023 08:33 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Nov 2023 08:33 AM IST
सार

रोहतक की महिला से ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नेहा ने बताया कि दो साल से वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच दिल्ली के बाबूराज पुजारी के हाथ उसका बायोडाटा लग गया। उसने पति को कॉल की कि नौकरी दिलवाने में मदद करें।

विज्ञापन
Rohtak woman cheated of lakhs, committed crime by pretending to have political access
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में राजनीतिक पहुंच बताकर कानपुर के पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने रोहतक की एक महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 50 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में शिवाजी कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि दो साल से वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच दिल्ली के बाबूराज पुजारी के हाथ उसका बायोडाटा लग गया। उसने पति को कॉल की कि नौकरी दिलवाने में मदद करें। क्योंकि वे अदोश निगम व अक्षत निगम को जानते हैं, जो खुद को एक राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय में अपनी पहुंच बताते हैं। कई विभागों में सीट खाली है, नौकरी लगवा देंगे।
विज्ञापन


वह आरोपियों से मिले, जहां बागवानी विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही। फिर एक बिल्डिंग में ले गए, जहां पशु पालन विभाग के बड़े अधिकारी के नाम का बोर्ड लगा था। तीन-चार माह बाद आरोपी अदोश निगम का फोन आया, बोला पूरा काम हो गया है। फाइनल वेरिफिकेशन के लिए दिल्ली आ जाओ। आरोपी उसे एक मंत्रालय में ले गया, जहां एक कमरे पर आईएएस अधिकारी का बोर्ड लगा था। ज्वाइनिंग पत्र देने के लिए डेढ़ करोड़ मांगे गए। उन्होंने कहा कि और पैसे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पैसे पहले ही दे चुके हैं। आरोपियों अभी तक न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस दिए हैं। उससे 20 लाख की नकदी ली व 30 लाख खाते में डलवाए गए। अब नौकरी आगे बढ़ने की प्रक्रिया बढ़ाने के लिए 70 लाख रुपये और मांग रहे हैं। पुलिस ने कानपुर निवासी पिता-पुत्र अदोश निगम व अक्षत निगम, दिल्ली निवासी बाबूराज पुजारी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed