फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak was scorched by heat, humidity and sun on the second day of Nautapa.

Rohtak News: नौतपा के दूसरे दिन तपा रोहतक, उमस और धूप ने झुलसाया

Sun, 26 May 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rohtak was scorched by heat, humidity and sun on the second day of Nautapa.
रोहतक। नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी ने खूब सताया। गर्म हवा ने झुलसाने का काम किया। 46.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। उमस और पसीने से परेशान लोग राहत के लिए हर अवसर तलाशते नजर आए। कोई कूलर, पंखे व ऐसी के टिका रहा तो कोई जान का खतरा उठाकर ठंडक पाने के लिए जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में कूदा जबकि कुछ रजबहे में उतरे। पीजीआईएमएस में भी रात के समय मरीजों के तीमारदार गर्मी से राहत के लिए फर्श पर लेटे नजर आए।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया सूर्य की तल्खी बढ़ती गई। तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दोपहर होते-होते सड़के और बाजार सूने से हो गए।
विज्ञापन

नौतपा दो जून तक चलेगा। ऐसे में अभी सात दिन और गर्मी में जलना होगा। पारा भी 45 डिग्री पार पहुंच गया है। इस स्थिति से अभी राहत की आस नजर नहीं आ रही है। गर्मी में तेज धूप के साथ धूल भरी हवा चलने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तापमान में अभी कमी आने की उम्मीद नहीं है। हवा भी 19.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। गर्मी में दिन चढ़ने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर पसरने लगता है। दोपहर तक सड़कें पूरी तरह सुनसान होने लगी हैं। दुकानों और शॉपिंग मॉल से भी भीड़ गायब है। भीषण गर्मी के कारण शाम के बाद ही लोग घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--क्या है नौतपा, क्यों पड़ती है नौ दिन प्रचंड गर्मी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो गई है। यह 2 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के काफी करीब होता है और उसकी किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती हैं। इसके चलते प्रचंड गर्मी पड़ती है।



---पीजीआई में पहुंचे मरीजों को मिला परामर्श

पीजीआई और नागरिक अस्पताल की ओपीडी बंद होने से आपातकालीन विभाग में मरीजों ने अपनी जांच कराई। रविवार को मौसम संबंधी बीमारी से ग्रस्त करीब 250 मरीज पहुंचे। वहीं डायरिया के लक्षण के करीब 40 मरीजों को ग्लूकोज की चढ़ाई।
बढ़ गए डिहाइड्रेशन और पेट संबधी बीमारी के रोगी
चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादातर मरीज मौसम परिवर्तन होने के कारण वायरल और उल्टी, दस्त व बुखार के आ रहे हैं। पीजीआईएमएस की डीएमएस (उप चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. प्रियंका ने बताया कि इस मौसम में ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी समस्या के आ रहे हैं। सभी मरीजों को अधिक से अधिक पानी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।

तापमान का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम

26 मई 46.7 26.6
25 मई 40.4 25.4
24 मई 40.4 30.4
23 मई 42.5 31.2
22 मई 43.2 31.2
21 मई 44.9 29.2
20 45.3 28.2













---29 तक खुश्क व गर्म रहेगा पारा

29 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। गर्म पश्चिमी हवा (लू) चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल व धूल भरी हवा चलने की संभावना है।



डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हकृवि, हिसार

गर्मी से बचाव के उपाय :
-जहां तक संभव हो धूप में बाहर न निकलें।
-बाहर निकले तो शरीर को धूप से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध हो। सिर को अंगोछे, चुन्नी या छाते से ढकें।
-आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस लगाएं।
-ढीले और सूती कपड़े पहनें।
-पर्याप्त मात्रा में पानी या जूस या छाछ आदि तरल पदार्थ पीएं।
-ज्यादा तेलयुक्त और मसालेदार खाना खाने से बचें। नींबू, ,खीरा और प्याज भोजन में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed