{"_id":"5e0bba568ebc3e87af44263a","slug":"rohtak-topped-in-cleanliness-survey-rohtak-news-rtk5350109111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में रोहतक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में रोहतक अव्वल
विज्ञापन
केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के पहले दो चरण में रोहतक शहर ने कामयाबी के झंडे गाढ़ दिए हैं। मंगलवार देर शाम प्रथम व द्वितीय चरण के परिणाम में रोहतक शहर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हालांकि पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर 7वें स्थान पर रहने वाला रोहतक शहर दूसरे चरण में 24वें स्थान पर आया है। तीसरे चरण का सितंबर से दिसंबर तक का सर्वे पूरा हो चुका है। जबकि चौथा व आखिरी चरण जनवरी से मार्च तक चलेगी। तब तीसरे व चौथे चरण का एक साथ परिणाम आएगा। फिर चारों चरणों के अंक मिलाकर पूरे साल की रैंकिंग निकाली जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण के अंदर केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने शहरों को जनसंख्या के आधार पर चार श्रेणी में बांटा हुआ है। पहली श्रेणी में 1 से 10 लाख, दूसरी में 50 हजार से 1 लाख, तीसरी में 25 हजार से 50 हजार और चौथी श्रेणी में 25 हजार से कम जनसंख्या वाले शहर हैं। रोहतक नगर निगम प्रथम श्रेणी में आता है। जबकि महम, कलानौर व सांपला शहर चौथी श्रेणी में शामिल है।
प्रदेश के अंदर जिले की चारों सिटी
सिटी प्रथम चरण द्वितीय चरण श्रेणी
रोहतक सिटी 1वां 1वां (1 से 10 लाख)
सांपला चौथा 15वां (25 हजार से कम)
कलानौर 23वां 76वां (25 हजार से कम)
महम 243वां 308वां (25 हजार से कम)
13 सवाल पूछे जाएंगे चौथे चरण में, आयुक्त ने मांगा सहयोग
रोहतक नगर निगम के चार में से तीन चरण का सर्वे हो चुका है। पहले दो चरण का परिणाम आ चुका है। जबकि तीसरे चरण का परिणाम चौथे चरण के साथ आए। निगम प्रशासन के मुताबिक चौथे चरण का सर्वे 4 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें सर्वे टीम शहरवासियों से ये सवाल पूछेगी।
विज्ञापन
- क्या आपका कूड़ा प्रतिदिन लिया जाता है।
- क्या कूड़ा लेने वाला आपको गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के बारे में बोलता है।
- क्या आप आसपास की सफाई से खुश हैं।
- क्या आपने इस समय सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे शादी समारोह, भंडारा, जनसभा, मीटिंग, रैली या मीटिंग में प्लास्टिक की थैली, बोतल प्रयोग होती देखी है।
- क्या अपने शहर में कचरे के आदान - प्रदान कार्यक्रम, लॉकरी बैंक या फूड बैंक का दोबारा प्रयोग करने के संदेश या अभ्यास देखते हैं।
- क्या आपके आसपास मलबा दो दिन या इससे ज्यादा समय पड़ा रहता है।
- क्या आपके शहर में होम कंपोजिंग का प्रचार या प्रयोग किया जा रहा है।
- क्या आप शहर में सार्वजनिक शौचालय ढूंढने के लिए इंटरनेट का प्रयोग करते हैं।
- क्या आपके शहर में होटल, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला, सरकारी कार्यालय या बाजारों की स्वच्छता के मामले में रेकिंग तय की गई है।
- क्या आपको स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम करने का अवसर मिला है या स्वच्छ भारत मिशन में एनजीओ को काम करते देखा है।
- क्या आप जानते हैं आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भाग ले रहा है।
- क्या आप थ्री आर (रिड्ूस, रियूज व रिसाइकिल) के बारे में जानते हैं।
टोल फ्री नंबर करे डायल, तीन घंटे में उठेगा कचरा
निगम की तरफ से शहर में कचरा उठाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सिटीजन टोल फ्री 18001805007 नंबर पर कॉल कर बता सकते हैं कि कहां कचरे के ढेर लगा है। निगम कचरे को तीन घंटे के अंदर उठाएगा। साथ ही रजिस्टर में इंट्री भी करेगा। यह व्यवस्था 1 जनवरी से लागू हो जाएगी।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम