फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: State level women's boxing championship begins, 200 women boxers are participating

Rohtak: राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, 200 महिला बॉक्सर ले रहीं भाग

Mon, 04 Nov 2024 01:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

चैंपियनशिप 7 नवंबर को संपन्न होगी। स्पर्धा का शुभारंम आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसचिव जगबीर हुड्डा ने किया। 

विज्ञापन
Rohtak: State level women's boxing championship begins, 200 women boxers are participating
बॉक्सिंग प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से पांचवीं एलिट महिला हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सोमवार को धमाकेदार आगाज हुआ। रोहतक में एनसीओई एनबीए राजीव गांधी स्टेडियम में यह चैंपियनशिप 7 नवंबर को संपन्न होगी। स्पर्धा का शुभारंम आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसचिव जगबीर हुड्डा ने किया। 
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु की देखरेख में यह आयोजन किया जा रहा है। यहां प्रदेश भर से 200 से अधिक महिला बॉक्सर हिस्सा ले रही हैं। पहले ही दिन विभिन्न भार वर्ग के खिलाडियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जगबीर हुड्डा ने स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को खेलों के प्रति आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इन्हें हमें अपनाना चाहिए। खेलों से हमारा स्वास्थ्य ही बेहतर नहीं रहता, बल्कि शारीरिक व मानसिक बल भी मिलता है। जहां तक खेलों का सवाल है, हरियाणा का नाम सबसे पहले लिया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। हमारे गांव रुड़की गांव में भी अब अनेक खिलाड़ी हैं। जबकि पहले यहां खेल सुविधाएं तक नहीं थी। गांव के पूर्व सरपंच सुधीर हुड्डा ने इस ओर प्रयास किया और खेलों का शुभारंभ किया। इन्होंने ही बॉक्सिंग शुरू कराई। अब गांव में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।


उन्होंने चैंपियनशिप के आयोजन के लिए सुधीर हुड्डा को एक लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर संघ के प्रदेश सचिव रवींद्र पन्नू, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव संदीप मोर, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रशासकीय निदेशक ओमबीर हुड्डा, कोच सुधीर हुड्डा, विकास मलिक, अजमेर पन्नू, अनिल शर्मा, नीरज यादव सुमित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed