फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak spits at public place in city, will be fined Rs 500

रोहतक शहर के सार्वजनिक स्थल पर थूका तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना

Thu, 23 Apr 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rohtak spits at public place in city, will be fined Rs 500
जिले में 24 घंटे के भीतर तीन नए कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के मिलने से नगर निगम प्रशासन और ज्यादा अलर्ट हो गया है। अब शहर में सार्वजनिक स्थान पर थूका तो 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। शराब, तंबाकू व गुटके पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके लिए निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने वीरवार को आदेश जारी किए। इसके लिए पुलिस की गश्त टीमों से भी सहयोग मांगा गया है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक स्थानों पर थूकने व गंदगी फैलाना कानूनन प्रतिबंधित किया हुआ है। इस संबंध में दिशा निर्देश निगम आयुक्त कार्यालय भी पहुंच गए हैं। हालांकि रोहतक शहर अभी तक पूरी तरह बचा हुुआ है। ऐसी स्थिति में निगम ने शहर पर और ज्यादा फोकस करने का निर्णय लिया है। एलओ ब्रांच को निर्देश जारी किए गए हैं कि अपनी टीम के साथ शहर में गश्त करे। शहर के प्रमुख चौक व चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

इलाज के लिए दिल्ली जाने वालों को लेनी होगी इजाजत
- जिले में दिल्ली से दूसरी बार आया कोविड-19 संक्रमण का केस
- 30 मार्च को साईं दास कॉलोनी निवासी बुजुर्ग की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, उपचार के दौरान हो गई थी मौत
रोहतक। जिले के विभिन्न हिस्सों से इलाज के लिए दिल्ली के अस्पतालों में जाने वाले लोग प्रशासन और सारे जिले के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इसलिए प्रशासन ने फैसला किया है कि अगर कोई व्यक्ति जिले से दिल्ली रेगुलर इलाज के लिए जाता है तो उसे इजाजत लेनी होगी। डीसी आरएस वर्मा ने कहा कि जल्द ही पब्लिक नोटिस जारी कर जिले के ऐसे लोगों को आगाह किया जाएगा। गौरतलब है कि गांव ककराना के पति-पत्नी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। ककराना का संक्रमित व्यक्ति इलाज के लिए नियमित दिल्ली जाता था। माना जा रहा है कि दिल्ली में ही वह संक्रमित हुआ। इससे पहले 30 मार्च को साईं दास कॉलोनी की बुजुर्ग महिला को भी दिल्ली के एक अस्पताल में संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वह जिले का पहला कोविड-19 केस था। कोविड-19 के संबंध में लोग लघु सचिवालय के कंट्रोल रूम 01262-244163 पर सूचना दे सकते हैं। यहां भी अधिकारियों की चार टीमें गठित की गई हैं। जो दो शिफ्टों में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

61 साईं सेंटर और 60 गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में किए क्वारंटीन
डीसी वर्मा ने बताया कि ककराना के कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 61 लोगों की अब तक पहचान हो चुकी है। सभी को सेक्टर-छह स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है। इसी केस में साठ अन्य संदिग्ध लोगों को ब्राह्मणवास स्थित गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज में बनाए क्वारंटीन सेंटर में आइसोलेट किया है।

कोटा से आने वाले छात्र भी होंगे क्वारंटीन
हरियाणा सरकार ने कोटा, राजस्थान के कोचिंग सेंटरों में पढ़ रहे सूबे के छात्रों को वापस लाने का फैसला किया है। इसके लिए दो जगहों से विशेष बसें जा रही हैं। जिले से जो भी छात्र कोटा के सेंटरों में पढ़ रहे हैं, लौटने पर उन्हें पहले 14 दिन क्वारंटीन सेंटर में बिताने होंगे। बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बनाए गए सेंटर में 200 लोगों की क्षमता है। जिले में कुल छह क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed