फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak runner-up in the traditional category of state level yoga

राज्यस्तरीय योगासन के ट्रेडिशनल वर्ग में रोहतक उप विजेता

Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rohtak runner-up in the traditional category of state level yoga
राजीव गांधी खेल परिसर में बालक वर्ग की राज्य स्तरीय योग खेल प्रतियो​गिता में हस्त समकोणासन के सा?
राजीव गांधी खेल परिसर में राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित लड़कों की स्पर्धा में विभिन्न आयुवर्ग के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

जिला योग अधिकारी मनोज कुमार ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता 9 से 14, 14 से 18, 18 से 28 आयुवर्ग में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर इवेंट में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रेडिशनल योगासन में 9 से 14 वर्ष में पार्थ (हिसार) प्रथम, कुणाल (रोहतक) द्वितीय, पीयूष (भिवानी) तृतीय रहे। 9 से 14 भारवर्ग के आर्टिस्टिक एकल वर्ग में कुणाल (रोहतक) प्रथम, पार्थ (हिसार) द्वितीय, जीत (हिसार) तृतीय और 14 से 18 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में दीपांशु (रोहतक) प्रथम, अर्नव (हिसार) द्वितीय और जीतू (गुरुग्राम) तृतीय रहे।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रेडिशनल इवेंट के 14 से 18 और 18 से 28 वर्ष के फाइनल मुकाबले हुए। इसके साथ ही 9 से 14 वर्ष में रिदमिक पेयर और 14 से 18 वर्ष और 18 से 28 वर्ष आयुवर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल और आर्टिस्टिक पेयर क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हरमेश चंद्र, योगा अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय योगा खिलाड़ी जनक राज, योगाचार्य गजनूप सिंह, एनआईएस कोच रीना बल्हारा, कोच महेंद्र सिंह, भतेरी देवी, मंजू बाला, रेनू भाखर, सन्नी यादव, अजीत, सुरेश, शिवराम ने निभाई। इस मौके पर लक्ष्मी पंत असिस्टेंट डायरेक्टर योग हेड ऑफिस पंचकूला, जिला खेल अधिकारी राजबाला दहिया, मेहर सिंह देसवाल, सुरेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह व जिले के सभी खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed