{"_id":"63657f908038c506282de199","slug":"rohtak-protest-against-bond-policy-midnight-cantonment-became-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak : बांड पॉलिसी के विरोध में दिन भर धरना, आधी रात छावनी बना पीजीआई कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak : बांड पॉलिसी के विरोध में दिन भर धरना, आधी रात छावनी बना पीजीआई कैंपस
Sat, 05 Nov 2022 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एमबीबीएस विद्यार्थियों को उठाकर बसों में बैठाया...
- फोटो : अमर उजाला
बांड पॉलिसी के विरोध में निदेशक कार्यालय के बाहर धरना दे रहे एमबीबीएस के विद्यार्थी देर रात सीएम के आने की सूचना मिलने पर सुश्रुत ऑडिटोरियम के बाहर पहुंचे। यहां धरने पर बैठे इन प्रदर्शकारियों को हटाने के लिए स्वास्थ्य विज्ञान विवि की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, सिटीएम मोहित मेहराना, एसडीएम राकेश कुमार ने काफी प्रयास किए जबकि विद्यार्थी सीएम से मुलाक़ात के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक पुलिस वाटर कैनन प्रयोग करने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान पीजीआई कैंपस पुलिस छावनी बना रहा। बाद में पुलिस ने एमबीबीएस विद्यार्थियों को उठाकर बसों में बैठाया।
विज्ञापन