फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak police will investigate the case of illegal mining in Sonepat

दो राज्यों की विवाद में फंसे सोनीपत अवैध खनन के मामले की जांच करेगी रोहतक पुलिस

Wed, 08 Jul 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rohtak police will investigate the case of illegal mining in Sonepat
दो राज्यों के बीच बह रही यमुना नदी में दो साल पहले हुए अवैध खनन का पता लगाने का जिम्मा डीजीपी हरियाणा ने रोहतक डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा को सौंपी है। डीएसपी को जांच में यह पता लगाना होगा कि आखिर दो साल पहले जो यमुना में अवैध खनन हुआ था, वह हरियाणा के सोनीपत जिले के अंतर्गत हुआ था या यूपी के बागपत जिले में। जांच की फाइल 3 जुलाई को एडीजीपी रोहतक रेंज द्वारा डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा को ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय रोहतक गोरखपाल राणा ने बताया कि मामला 5 जुलाई 2018 का है। इसमें सोनीपत के गांव जाजल निवासी चांद सिंह ने राई थाना पुलिस को अवैध खनन की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर 12 नवंबर 2018 को राई थाना में केस दर्ज हुआ था। शिकायत में जिला बागपत यूपी निवासी भटटू पर यमुना से विभिन्न उपकरणों द्वारा अवैध खनन करने का आरोप लगाया गया था। राई थाना प्रभारी ने मामला यूपी का बताकर 21 अक्तूबर 2018 को दर्ज केस कैंसिल कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी अपील कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी लगाई। इसके बाद माइनिंग डायरेक्टर चंडीगढ़ से अपील कर मामले की जांच पानीपत माइनिंग अधिकारियों से करवाई। पानीपत माइनिंग अधिकारियों ने अपनी जांच में उक्त खनन जिला सोनीपत हरियाणा का होना बताया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी अपील पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो साल बाद अब शिकायतकर्ता ने इसकी अपील डीजीपी हरियाणा को की। डीजीपी हरियाणा ने अपील पर मामले की जांच करवाने के आदेश एडीजीपी रोहतक रेंज को सौंपी। एडीजीपी रोहतक ने संबंधित मामले की जांच की जिम्मेदारी 3 जुलाई को रोहतक डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed