फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: MBBS student drowned in the canal, had gone to JLN to take bath

Rohtak: एमबीबीएस छात्र नहर में डूबा, जेएलएन में नहाने गया था, तलाश शुरू, सोनीपत के राठधना का है छात्र

Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 10:39 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में जेएलएन नहर में नहाने गया एमबीबीएस छात्र डूब गया। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। छात्र अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था।

विज्ञापन
Rohtak: MBBS student drowned in the canal, had gone to JLN to take bath
एमबीबीएस छात्र विजय कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पीजीआईएमएस से एमबीबीएस कर रहा एक छात्र जेएलएन नहर में नहाने के दौरान डूब गया। घटना के समय उसका साथी भी वहीं मौजूद था, वह किसी तरह से बच गया। घटना की सूचना परिजन व पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सोनीपत के राठधना गांव निवासी विजय कुमार पीजीआइएमएस में सेकंड ईयर का छात्र है। शनिवार शाम चार बजे वह दोस्त मोहित दलाल के साथ जेएलएन नहर में नहाने के लिए करावड़ के पास गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किसी तरह मोहित तेज पानी के बहाव से बचकर नहर किनारे आ गया जबकि विजय कुमार डूब गया।
विज्ञापन


मोहित ने घटना की सूचना विजय के परिजन और पुलिस को दी। अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश में जुट गई। करीब पांच घंटे के अथक प्रयास के बावजूद छात्र का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रविवार को पुलिस एनडीआरएफ टीम को बुलाएगी और युवक की तलाश करेगी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस का कहना है कि शाम चार बजे एमबीबीएस का छात्र अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए आया था और पानी में डूब गया है उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed