फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, invented a car, car beautiful, seat belt, amazing, racing car, haryana rohtak

अनोखी हाइब्रिड कार, बिना सीट बेल्ट नहीं होगी स्टार्ट

Tue, 10 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 10 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
rohtak, invented a car, car beautiful, seat belt, amazing, racing car, haryana rohtak
पांच छात्रों ने हाइब्रिड रेसिंग कार का मॉडल बनाया - फोटो : amar ujala
सांपला स्थित एमईआरआई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल विभाग के पांच छात्रों ने हाइब्रिड रेसिंग कार का मॉडल बनाया है। खास बात यह है यह कार पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलेगी और चालक को सुरक्षित रखने के लिए बिना सीट बेल्ट बांधे स्टार्ट भी नहीं होगी।
विज्ञापन


कार का मॉडल बनाने वाले छात्र विवेक प्रताप सिंह, विशाल प्रसाद, मोहित गुप्ता, आमिर खान और रेहान ने बताया कि इस कार के मॉडल को इंपीरियल सोसाइटी ऑफ  इंजीनियर्स (आईएसआईई) की वर्ष 2015-16 की हाईब्रिड वाहनों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विकसित किया गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. एस.एस. अरोड़ा और प्रो. सौरव रोहिल्ला के निर्देशन में बनी इस कार की खासियत यह होगी कि चालक के बिना सीट बेल्ट बांधे स्टार्ट नहीं होगी। कार पेट्रोल या स्वतंत्र रूप से बैटरी पर शुरू हो सकती है, जो अन्य हाइब्रिड वाहनों में नहीं पाई जाती। पेट्रोल से यह कार 70 किलोमीटर प्रति घंटे और बैटरी से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed