Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Ground report, Hooda is confident again, refuses to contest election from Nandal

ग्राउंड रिपोर्ट: हुड्डा फिर आश्वस्त, नांदल का चुनाव लड़ने से इन्कार; मुख्यमंत्री चेहरा होने का मिल रहा फायदा

Tue, 27 Aug 2024 10:29 AM IST
नवीन दलाल विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Aug 2024 10:29 AM IST
सार

रोहतक के किलोई हलके का गठन 1967 में हुआ, जहां से कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने लड़ा, लेकिन वे मस्तनाथ मठ के महंत श्रेयोनाथ से चुनाव हार गए।

विज्ञापन
Rohtak Ground report, Hooda is confident again, refuses to contest election from Nandal
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम की सरजमीं गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 24 साल से कभी नहीं हारे। 2000, 2005 व 2014 में इनेलो व 2019 में भाजपा ने मजबूत प्रत्याशी उतारे, लेकिन हुड्डा की जीत एकतरफा ही रही। उनको हमेशा सीएम चेहरे होने का फायदा मिला है। मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को अकेले गढ़ी सांपला-किलोई हलके से 77 हजार से ज्यादा वोटों की लीड मिली थी।

विज्ञापन


इस बार भी कांग्रेस से गढ़ी सांपला-किलोई से केवल हुड्डा ने टिकट मांगा है, जबकि विपक्ष अभी उम्मीदवार तक तय नहीं कर पाया। दो बार इनेलो व एक बार भाजपा के टिकट पर हुड्डा के खिलाफ उतरने वाले सतीश नांदल ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। उनकी जगह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


जाट बहुल गढ़ी सांपला-किलोई में 2.20 लाख मतदाता हैं। इनमें से 50 प्रतिशत जाट हैं। जाटों में भी हुड्डा खाप के 24 गांव हैं, जिनका ऐतिहासिक चबूतरा हलके के गांव बसंतपुर में है। इसी कारण हुड्डा इस बार भी अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हालांकि उनके पिता व हुड्डा खुद दो बार इस सीट से हार भी चुके हैं। किलोई हलके का गठन 1967 में हुआ, जहां से कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने लड़ा, लेकिन वे मस्तनाथ मठ के महंत श्रेयोनाथ से चुनाव हार गए। 1982 व 1987 में भूपेंद्र हुड्डा भी लोकदल के प्रत्याशियों से हार गए। 2000 में उनको पहली बार जीत नसीब हुई। उसके बाद 2005 में हुए उपचुनाव से वे लगातार जीत रहे हैं। उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा के सांसद बनने में हमेशा से इस हलके का अहम योगदान रहा है।

विकास की बात करें तो हुड्डा राज में हलके में नहरी पानी लगातार आता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। पिछली बार हलके में घिलौड़, जसिया, कान्ही, रिठाल, सांघी, खिड़वाली, ब्राह्मणवास, बसंतपुर व चमारिया में जलभराव हुआ था। इस बार बारिश नहीं होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। स्टेडियम अब देखभाल के अभाव में ये जर्जर हो गए हैं। जलघरों का भी यही हाल है। हुड्डा राज में हलके के 100 से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली, लेकिन पिछले 10 साल में बहुत कम लग पाए।

जातिगत समीकरण : जाट ही रहते हैं ज्यादा सक्रिय

इस हलके में जाटों के करीब 1.15 से 1.17 लाख वोट हैं। एससी के 40 से 45 हजार, बीसी ए 25 से 28 हजार, बीसी बी 6 से 8 हजार, ब्राह्मण 22 से 25 हजार, सैनी 6 से 7 हजार, राजपूत डेढ़ हजार व बनिया करीब ढाई हजार हैं। देशवाल खाप का लाढ़ोत, बलियाना, बैंयापुर व घिलौड़ कलां, कुंडू खाप का रिटौली व सुंदरपुर और नांदल खाप बोहर, गढ़ी बोहर, बोहर माजरा में ज्यादा है। घिलौड़ कलां, ब्राह्मणवास व भैंसरू खुर्द और दतौड़ ब्राह्मण बाहुल्य गांव हैं। हलके के एकमात्र कस्बे में बनिया व पंजाबी समुदाय की अच्छी पैठ है। सियासी तौर पर हलके का जाट बाहुल्य गांव बोहर, सांघी, किलोई, टिटौली, रिठाल, गांधरा, इस्माईला ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

राजनीति पृष्ठभूमि : 2005 तक किलोई हलका, उसके बाद से गढ़ी सांपला-किलोई

पुराने रोहतक संसदीय क्षेत्र में 1952 से 1966 तक मौजूदा गढ़ी सापंला-किलोई का क्षेत्र हलका सांपला विधानसभा में शामिल रहा। 1967 में सांपला हलके से किलोई व हसनगढ़ हलका बना दिया गया। 2009 में परिसीमन के बाद गढ़ी सांपला-किलोई को हरियाणा का विधानसभा क्षेत्र 61 घोषित किया गया। किलोई में 1967 से 2004 तक हुए चुनाव में चार बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि दो बार लोकदल के प्रत्याशी ने परचम लहराया।

वर्ष विजेता पार्टी

1967 महंत श्रेयोनाथ निर्दलीय
1968 चौधरी रणबीर हुड्डा कांग्रेस
1972 महंत श्रेयोनाथ कांग्रेस (एस)
1977 हरिचंद हुड्डा जनता पार्टी
1982 हरिचंद हुड्डा लोकदल
1987 श्रीकृष्ण हुड्डा लोकदल
1991 कृष्णमूर्ति हुड्डा कांग्रेस
1996 श्रीकृष्ण हुड्डा एसएपी
2000 भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस
2004 श्रीकृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2005 भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस (उपचुनाव)
2009 भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस
2014 भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस
2019 भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed