{"_id":"6b0208d0b3283703560a09b6","slug":"if-a-cyber-fraud-is-reported-within-rohtak-news-c-17-roh1019-957179-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी की 2 घंटे में रिपोर्ट की तो रुपये 100 प्रतिशत वापस होंगे : एसपी गौरव राजपुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी की 2 घंटे में रिपोर्ट की तो रुपये 100 प्रतिशत वापस होंगे : एसपी गौरव राजपुरोहित
विज्ञापन
19 छात्रा डिंपी
शहर के हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस के अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के नियम बताए। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी साइबर फ्रॉड को 2 साल बाद रिपोर्ट करोगे तो संभावना बिल्कुल शून्य के आसपास हो जाती है लेकिन 2 घंटे में रिपोर्ट करेंगे तो संभावना शत-प्रतिशत हो जाती है। इस कारण से इमीडिएट रिपोर्टिंग बहुत जरूरी है और उसी के लिए 1930 नंबर है। उन्होंने बच्चों को बताया कि आप अगर सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं तो फोन को सच मानकर मत चलिए कि उसके पीछे कौन बैठा है, वो भला व्यक्ति होगा या अच्छा व्यक्ति होगा, ऐसा कभी मत मानकर चलिए।
-- -- -- --
चित्र परिचय :
शहर के हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान साइबर थाना एसएचओ बाबू राम, ट्रैफिक एसएचओ ईस्ट अमर कटारिया, महिला थाना से पीएसआई भारती, नशा मुक्त भारत से एसआई मोहन ने छात्राओं को संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. सुनीता अहलावत ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए छात्राओं के जागरूकता बेहद जरूरी है। इस दौरान सिटी थाना से कार्यवाहक एसएचओ नरेंद्र, ट्रैफिक वेस्ट से एसएचओ रामकिशन, महिला शाखा अनीता अन्य पुलिसकर्मी, स्कूल स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।
-- --
सवाल-जवाब
फोटो : 26
अंशिका : एआई सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा है। इससे कहीं पोस्ट डालने नुकसान हो सकता है?
जवाब : हां, बिल्कुल संभावना रहती है। एआई ने जहां काम को आसान बनाया है। वहीं इसका दुरुपयोग बढ़ रहा है। वास्तविक फोटो को इस्तेमाल को ब्लैकमेल, धोखाधड़ी व डरा कर ठगी की जा सकती है।
विज्ञापन
--
फोटो : 20
अंजलि : एआई ने पढ़ाई को आसान बनाया है लेकिन पूरी तरह पाठ्यक्रम को समझाना नहीं सिखाते ?
जवाब : किताबों से बड़ा पढ़ाई का सरल व साधारण साथ कोई नहीं है। एआई की तो वास्तव में आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए। अगर जरूरत है तो उसे सकारात्मकता के साथ सीमित रखें।
--
फोटो : 23
कविता : अगर नशा बुरी चीज है तो इसे पूरे भारत में बंद क्यों नहीं किया जाता ?
जवाब : अगर एक चीज को बार-बार करते हैं तो वह नशे का रूप लेता है। नशीले पदार्थ पूरी तरह बंद है। 25 साल से कम आयु का व्यक्ति शराब पीता है वह भी अपराध की श्रेणी में है। पीने वाला भी गलत व पिलाने वाला भी गलत।
-- -
फोटो : 19
डिंपी : क्या आधार किसी को देने से धोखाधड़ी की संभावना रहती है ?
जवाब : नहीं, केवल आधार देने या आधार नंबर बताने से धोखाधड़ी की संभावना न के बराबर रहती है। लेकिन इससे जुड़े कोई ओपीडी शेयर न करें। वर्चुअल आधार आईडी का इस्तेमाल करना शुरू करें।