{"_id":"66c4c2f792be2ad39e06cd40","slug":"rohtak-girl-student-scared-of-kidnapping-got-counseling-done-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: अपहरण से सहमी छात्रा... कराई काउंसिलिंग, अब पीजीआईएमएस से ही करेगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: अपहरण से सहमी छात्रा... कराई काउंसिलिंग, अब पीजीआईएमएस से ही करेगी पढ़ाई
Tue, 20 Aug 2024 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:53 PM IST
सार
छात्रा घटना के बाद पीजीआईएमएस में पढ़ाई करने से इन्कार कर रही थी। काउंसिलिंग से डर निकला। दो माह बाद पढ़ाई शुरू करेगी। मेडिकल की छात्रा की लगातार काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में अपहरण और मारपीट के बाद डरी-सहमी मेडिकल छात्रा पीजीआईएमएस में पढ़ाई जारी रखने को राजी हो गई है। यह लगातार काउंसिलिंग के बाद ही हो सका है। हालांकि घटना के बाद पीजीआईएमएस में पढ़ाई करने से छात्रा ने इन्कार कर दिया था, मगर अब सहमति जताई है। उधर, परिजनों का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर मनिंदर कौशिक ने जूनियर छात्रा का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद से छात्रा बुरी तरह डरी-सहमी हुई है। छात्रा ने पीजीआईएमएस में पढ़ाई करने से ही इन्कार कर दिया था। मगर कई राउंड चली काउंसिलिंग और परिजनों के उत्साह बढ़ाने के कारण अब पढ़ाई जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
हालांकि दो माह की उसकी छुट्टी है और उसके बाद ही वह अपनी कक्षा में जा पाएगी। परिजनों ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ हैं। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
छात्रा की काउंसिलिंग कराई जा रही है। अब वह काफी हद तक सामान्य हो गई है। उसे पूरी तरह भरोसा दिया गया है कि उसके साथ पुलिस और परिवार दोनों साथ खड़े हैं। -रोशनलाल, निरीक्षक, पीजीआईएमएस।