{"_id":"636bdadd2731f12bde3d74ac","slug":"rohtak-fir-will-be-registered-against-96-officers-and-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: 96 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: 96 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई
Wed, 09 Nov 2022 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:23 PM IST
सार
चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई की भी सिफारिश की है। रिटर्निंग अधिकारी ने पुलिस व उपायुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में एसडीएम रोहतक एवं रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार ने चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 96 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की है। इसमें 36 मतदान अधिकारी, एक वैकल्पिक अध्यक्ष, 29 वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी व 30 पीठासीन अधिकारी शामिल हैं।
प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को इस संबंध में पीजीआईएमएस रोहतक के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा है। पत्र में उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाए, क्योंकि इन्होंने चुनावी ड्यूटी में कोताही की है।
इसके अलावा उन्होंने उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को भी इस संबंध में पत्र लिखकर बुधवार की चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की है। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या 96 है।
विज्ञापन
गौरतलब कि ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वालों में शिक्षा, इंजीनियरिंग, लिपिकीय, स्वास्थ्य, लेखा, फूड एंड सप्लाई, कृषि, जनस्वास्थ्य, यातायात, लैब सहायक, इलेक्ट्रिशियन विभाग से शामिल हैं। हैरानी की बात है कि इनमें लेक्चरर, डिप्टी सुपरीटेंडेंट, एडीओ, जेबीटी, टीजीटी, ड्राफ्टसमैन, सीनियर मैनेजर, मुख्य लिपिक जैसे अहम पदों पर आसीन अधिकारी भी शामिल हैं।