{"_id":"573793364f1c1b3301919889","slug":"rohtak-education-fddi-admission-exam-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीडीआई में एग्जाम-एडमिशन पर रोक, छुट्टी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीडीआई में एग्जाम-एडमिशन पर रोक, छुट्टी घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 15 May 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
एफडीडीआई
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री को लेकर विवादों में घिरा एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) एक बार फिर चर्चाओं में है। संस्थान ने इसी माह के अंत में होने वाले सभी कोर्सों की परीक्षा को रद्द करते हुए फिलहाल नए सत्र के एडमिशन पर भी रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक संस्थान में एग्जाम और एडमिशन नहीं होंगे।
बता दें कि देशभर में एफडीडीआई के आठ संस्थान हैं। इनकी डिग्री को लेकर लंबे समय से विवाद चला हुआ है। छात्रों को डिग्री कौन देगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसे लेकर छात्रों ने बीते दिनों दिल्ली में इंडिया गेट पर हंगामा-प्रदर्शन भी किया था, जहां उन्हें पुलिस ने दिन भर हिरासत में रखा था। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। आखिरी सुनवाई 12 मई को हुई। इसमें कोर्ट ने कहा कि अगस्त तक फैसला दे दिया जाएगा। एफडीडीआई के नोएडा, रोहतक, कोलकाता, चेन्नई, जोधपुर, गुना, छिंडवादा और रायबरेली में 8 सेंटर हैं। रोहतक सेंटर में कुल करीब 600 छात्र-छात्राएं हैं।
मई के आखिर में होने थे एग्जाम
कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद संस्थान ने मई माह के आखिर में होने वाले फुटवियर, फैशन और बिजनेस आदि कोर्सों के सेमेस्टर एग्जाम भी रद्द कर दिए हैं। सत्र 2016-17 में होने वाले नए एडमिशन पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। एडमिशन के लिए जुलाई में प्रवेश परीक्षा होनी थी, जिसे टाल दिया गया है। अधिकारियों का तर्क है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और अगस्त में अंतिम फैसला आएगा। ऐसे में अब कोर्ट के फैसले के बाद ही एग्जाम कराएं जाएंगे और तभी नए सत्र के लिए एडमिशन होंगे। संस्थान के इस फैसले से जहां कुछ छात्रों में राहत है तो कुछ में नाराजगी। केस दायर करने वाले छात्र संदीप प्रियदर्शी का कहना है कि हमें उम्मीद कि अगस्त में कोर्ट छात्रों के हितों के लिए अच्छा फैसला देगा।
विज्ञापन
25 जुलाई तक छुट्टी
एग्जाम-एडमिशन पर रोक के बाद अधिकारियों ने रोहतक के आईएमटी स्थित संस्थान में दो माह के लिए छुट्टी कर दी गई है। अब संस्थान 25 जुलाई को खुलेगा। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भी कह दिया गया है कि छुट्टी तक वे अपने घर जा सकते हैं।
कोर्ट ने इस केस में अगस्त में फैसला देने के लिए कहा है, तब तक एग्जाम और नए एडमिशन रोक दिए गए हैं। फिलहाल संस्थान में छुट्टी कर दी गई है। कोर्ट के आदेश के तहत आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- अतुल अस्थाना, सेंटर इंचार्ज रोहतक