फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak district court sent notice to MLA Nandkishore Gurjar

किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी मामला: गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रोहतक जिला अदालत ने भेजा नोटिस

Fri, 03 Dec 2021 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 08:04 PM IST
सार

किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रोहतक जिला अदालत ने नोटिस भेजा है। विधायक को 11 फरवरी तक नोटिस का जवाब देना होगा।

विज्ञापन
Rohtak district court sent notice to MLA Nandkishore Gurjar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी हलके के विधायक नंदकिशोर गुर्जर को हरियाणा की रोहतक जिला अदालत ने नोटिस जारी किया है, जिसका 11 फरवरी तक अदालत ने जवाब मांगा है। अदालत ने किसान बलराम मकड़ौली की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कदम उठाया है।    
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः  हरियाणा: सीएम मनोहर से मिलने पहुंचे चढूनी, मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा देने सहित अन्य मांगों पर होगी चर्चा
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील विनोद अहलावत ने बताया कि एक साल से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान तीन कृषि कानूनों के चलते धरना दे रहे हैं। आरोप है कि 27 जनवरी 2021 को गाजियाबाद स्थिति लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने धरना दे रहे किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें ः  दुल्हन को गोली मारने का मामला: गर्दन, हाथ व पेट में 5 गोली लगने के बाद भी तनिष्का पति से पूछती रही... आप ठीक हो ना


साथ ही गृहमंत्री को पत्र लिखा था। इससे आहत सुभाष रोड रोहतक निवासी बलराम मकड़ौली ने जिला अदालत में याचिका दायर कर लोनी के विधायक के खिलाफ देशद्रोह व दंगा भड़काने का केस चलाने की मांग की थी। निचली अदालत ने 14 अक्तूबर को याचिका खारिज कर दी थी।
 

यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: एनसीआर के चार जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद, करनाल में युवक की गोली मारकर हत्या


निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता ने ऊपरी अदालत में अपील की थी। शुक्रवार को अपील पर सुनवाई करते हुए एएसजे मनपाल रमावत की अदालत ने लोनी के विधायक को नोटिस भेजकर 11 फरवरी तक जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed