फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Dead body of a youth found in Jalghar located on Jhajjar Road

Rohtak: झज्जर रोड स्थित जलघर में मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा- जय भैरो बाबा, बना हुआ है टैटू, नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 18 Jun 2023 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 09:00 PM IST
सार

मृतक की उम्र 32 साल के करीब है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। हाथ पर लिखा है कि जय भैरो बाबा। इसके अलावा सांप का टैटू बना हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने रस्सी के सहारे निकाला है।

विज्ञापन
Rohtak: Dead body of a youth found in Jalghar located on Jhajjar Road
शव को निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में झज्जर रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर नंबर दो में रविवार दोपहर एक युवक का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। नाक से खून निकल रहा था। पुलिस मौत डूबने से मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।

विज्ञापन

 

शिवाजी कॉलोनी थाने के एसआई बजे सिंह ने बताया कि दोपहर सूचना मिली कि जलघर के अंदर तालाब के बीचोंबीच एक शव तैर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को तालाब से निकालना संभव नहीं हो सका। ऐसे में फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। फायर ब्रिगेड की टीम का एक सदस्य रस्सा लेकर तैरते हुए तालाब के बीच में पहुंचा और शव को खींचकर किनारे पर लेकर आया।

विज्ञापन

 

दाहिने हाथ पर लिखा है जय भैरो बाबा, सांप का बना है टैटू

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गहराई से जांच पड़ताल की। मृतक अर्धनग्न हालत में था, जिसके नाक से खून निकल रहा था, लेकिन शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट का निशान नहीं मिला। मृतक के दाहिने हाथ पर जय भैरोबाबा लिखा है। साथ ही सांप का टैटू बना हुआ है। शव दो दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रांरभिक जांच में युवक की मौत डूबने से लग रही है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा कि मौत के असली कारण क्या हैं। –एसआई बजे सिंह, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed