{"_id":"64e8fb4e1ed24c37ae0fb2b3","slug":"rohtak-chief-minister-s-flying-squad-raids-rs-2-89-lakh-found-in-rta-assistant-secretary-s-car-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, आरटीए सहायक सचिव की गाड़ी में मिले 2.89 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, आरटीए सहायक सचिव की गाड़ी में मिले 2.89 लाख रुपये
Sat, 26 Aug 2023 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:34 AM IST
सार
आरोप है कि गाड़ी पास करने के नाम पर रिश्वत ली जा रही थी, शाम को पैसा एकत्रित करके घर ले जाते थे। नायब तहसीलदार बंसीलाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि खुद रिश्वत की राशि न लेकर बाहर दलाल सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को रोहतक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय में दबिश देकर आरटीए कार्यालय के सहायक सचिव जगबीर सिंह की गाड़ी से 2 लाख 89 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। आरोप है कि यह राशि दलालों के माध्यम से गाड़ी पासिंग के नाम पर एकत्रित की गई एक सप्ताह की रिश्वत की राशि है।
विज्ञापन
पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल की मौजूदगी में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में पुलिस देर रात तक जांच कर रही थी। साथ ही कार्यालय के सहायक सचिव और एमवीआई अशोक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियतम के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी संदीप गुलिया ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि आरटीए कार्यालय में दो अधिकारी मिलकर गाड़ियों को पास करवाने के नाम पर रिश्वत ले रहे हैं। शाम को एकत्रित राशि को बांटकर घर ले जाते हैं। गाड़ियां ऑफिस के पीछे पार्किंग शैड में खड़ी होती हैं। अगर गाड़ियों की जांच की जाए तो राशि मिल सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी संदीप गुलिया ने खुफिया विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम तैयार की और डीसी अजय कुमार को अर्जी भेजकर नायब तहसीलदार बंसीलाल को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया।
इसके बाद निजी वाहन में बैठकर टीम आरटीए कार्यालय की पार्किंग में पहुंची। जैसे ही आरटीए कार्यालय के सहायक सचिव जगबीर सिंह गाड़ी में बैठे, तुरंत गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। डीएसपी व उसकी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने गाड़ी की तलाशी ली। अगली दोनों सीटों के बीच में बने बॉक्स में रुपयों के दो बंडल मिले। एक बंडल में 85 हजार 500 व दूसरे में 2 लाख 4 हजार रुपये मिले।
पूछने पर आरोपी ने बताया कि यह राशि गाड़ियां पास करने के नाम पर निजी व्यक्तियों के माध्यम एकत्रित की गई रिश्वत की राशि है। वह अपने हिस्से के 2 लाख 89 हजार 500 लेकर पंचकूला स्थित घर जा रहा था। वहीं एक कर्मचारी अपना हिस्सा लेकर जा चुका है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
आरटीए कार्यालय के सहायक सचिव जगबीर सिंह की गाड़ी से 2 लाख 80 हजार रिश्वत ली गई राशि मिली है। पूछताछ में बताया कि यह राशि एजेंट व अन्य माध्यम से रिश्वत की है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही लिखित शिकायत दी है। -संदीप गुलिया, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी संदीप गुलिया ने आरटीए कार्यालय में दबिश दी थी। कार्यालय के सहायक सचिव जगबीर सिंह की गाड़ी से 2 लाख 89 हजार रुपये बरामद हुए। मेरे सामने राशि बरामद की गई है। -बंसीलाल, नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट