फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak businessman targeted by bullies , another businessman 's death threat

रोहतक के व्यापारी बदमाशों के निशाने पर, एक और व्यापारी को मिली मौत की धमकी

Fri, 29 Apr 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 29 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rohtak businessman targeted by bullies , another businessman 's death threat
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
शहर के व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। व्यापारी व गुरुद्वारा बंगला साहिब कमेटी के प्रधान अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली सरदार से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। सोनीपत रोड स्थित उनके शीला सिनेमा में एक चिट्ठी भेजकर बदमाशों ने रंगदारी न देने पर सिनेमा हाल जलाने और उन्हें गोली मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


एसपी से शिकायत के बाद पुराना सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चिट्ठी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं डोली सरदार ने सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि इससे पहले सराफा व्यापारी अशोक काका की मौत के बाद पंजाबी व्यापारी नेता राकेश सहगल और किला रोड प्रधान बिट्टू सचदेवा को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन


प्रताप मोहल्ले में रहने वाले अवतार सिंह कोचर उर्फ  डोली सरदार शहर के एक बड़े व्यापारी है। जिनकी शहर में कई जगहों पर मार्केट और सोनीपत रोड पर शीला सिनेमा हाल है। साथ ही वह गुरुद्वारा बंगला साहिब कमेटी के प्रधान हैं। डोली सरदार ने बताया कि उनके सिनेमा हाल में सोमवार को पोस्ट से एक चिट्ठी आयी। उसमें लिखा था कि डोली सरदार जल्द ही पांच करोड़ रुपये का इंतजाम करके देने होंगे। उसने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो पहले उसका सिनेमा हाल जलाया जाएगा और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। चिट्ठी में किलोई गांव के काला का नाम लिखा हुआ है और उसके नाम से रंगदारी मांगकर धमकी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को चिट्ठी आई मंगलवार को शिकायत
सोमवार को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद से डोली सरदार दहशत में आ गए। मंगलवार को उन्होंने एसपी शशांक आनंद को फोन करके इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसपी से मिलकर धमकी भरी चिट्ठी भी दिखाई। डोली सरदार ने एसपी से सुरक्षा भी मांगी, जिस पर एसपी ने जल्द ही सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। 


पुलिस को बृहस्पतिवार तक न काला का पता न चिट्ठी भेजने के एड्रेस का
एसपी से शिकायत करने के बाद पुराना सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि जान से मारने की धमकी के बावजूद डोली सरदार को बृहस्पतिवार तक सुरक्षा नहीं मिली। पुलिस ने चिट्ठी को लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं धमकी दिए चार दिन बीत चुके हैं और पुलिस न किलोई के काला का पता लगा सकी है और न हीं चिट्ठी कहां से भेजी गई और किसने भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed