{"_id":"5720e0804f1c1bb938a91657","slug":"rohtak-boy-will-act-as-docait-in-bollywood-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक का छोरा बना बालीवुड में ‘डाकू’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक का छोरा बना बालीवुड में ‘डाकू’
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
आकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत के कुख्यात चंदन तस्कर रहे कूज मुनि स्वामी वीरप्पन पर बनने वाले फिल्म में अपने शहर का छोरा भी अहम किरदार निभा रहा है। वह फिल्म में वीरप्पन के सहयोगी की भूमिका में नजर आएगा। शहर की पटेल नगर कॉलोनी का रहने वाला आकाश चावरिया बालीवुड निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘वीरप्पन’ में डाकू के रोल में है। यह फिल्म देश भर के सिनेमा घरों में 27 मई को प्रदर्शित होगी। इसके अलावा आकाश एक अन्य फिल्म जैंगो में मोहम्मद खालिद नाम का किरदार निभा रहा है। यह फिल्म रेड लाइट एरिया पर आधारित है, जो इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफारर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में एक्टिंग का कोर्स कर रहे छात्र आकाश चावरिया ने सितंबर 2015 में मुंबई का रुख किया था। उस समय निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा अपनी फिल्म ‘वीरप्पन’ के लिए ऑडिशन ले रहे थे। इसके लिए आकाश चावरिया ने भी ऑडिशन दिया और उसे सफलता मिली। आकाश मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। फिल्म जगत में उसका कोई बैकग्राउंड नहीं है। पीजीआई में कार्यरत आकाश के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मां जगवंती और बड़े भाई विकास की तरफ से आकाश को पूरा सहयोग मिला।
--
कुछ ऐसा है आकाश का किरदार
आकाश ने बताया कि वीरप्पन फिल्म की कहानी कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के जीवन पर आधारित है। इसमें वीरप्पन का किरदार संदीप भारद्वाज ने निभाया है। फिल्म में आकाश भोला नाम के डाकू का किरदार निभा रहा है, जो वीरप्पन का मुख्य सहयोगी है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग विशाखापट्टम, कर्नाटक और थाईलैंड के जंगलों में हुई है। फिल्म में अभिनेत्री लीजा रे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
बालीवुड से जुड़ा एक और नाम
हरियाणा से बालीवुड तक पहुंचने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया। आकाश चावारिया से पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा, मल्लिका शेरावत, जयदीप अहलावत, मेघना मलिक, सुभाष घई, संग्राम सिंह, यशपाल शर्मा और नरगिस नांदल आदि भी बालीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं।