{"_id":"61327df58ebc3e5fa0785d17","slug":"rohit-murder-case-cia-arrested-three-accused-rohtak-news-rtk622906280","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित हत्याकांड : सीआईए ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित हत्याकांड : सीआईए ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम चौबीसी के गांव सैमाण में हुए रोहित हत्याकांड में सीआईए वन की टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो सोनीपत के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों बलियानी गांव निवासी अमरदीप उर्फ बुरिया, सोनीपत जिले के गां दोदवा निवासी मनप्रीत उर्फ भोलू व आंवली निवासी अंकित को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सभी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 जून को सैमाण गांव में रंजिश के चलते तीन लोगों को गोली मारी गई। फायरिंग में 9 गोली लगने के बाद गांव के युवक रोहित ने दम तोड़ दिया था। रोहित के पिता ने महम थाने में हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि रोहित तीन भाई-बहन हैं। वारदात की शाम रोहित की बहन व जीजा अनेश भी घर हुए थे। रात के समय रोहित व पूरा परिवार अनेश पड़ोस के युवक संदीप के साथ घर पर बैठे थे। करीब 9 बजे चार-पांच बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने रोहित के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। रोहित, अनेश व संदीप गोली लगने से घायल हो गए। पीजीआई में रोहित ने दम तोड़ दिया, जबकि अनेश व संदीप बच गए थे। मामले में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जांच में तीन आरोपी अमरदीप, मनप्रीत उर्फ भोलू व अंकित का भी नाम सामने आया था। पुलिस ने अब तीनों को गिरफ्तार किया है।