फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohit Dhankhar murder case: Three accused arrested from Bengaluru before the Khap Panchayat meeting

रोहित धनखड़ हत्याकांड: खाप पंचायत से पहले तीन अभियुक्त बैंगलुरू से गिरफ्तार, एसपी भिवानी ने किया खुलासा

Sat, 13 Dec 2025 11:25 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Dec 2025 11:25 AM IST
सार

रोहतक के गांव हुमायूंपुर निवासी रोहित धनखड़ (27) अपने दोस्त चरखी-दादरी निवासी जतिन के साथ शादी समारोह में शामिल होने भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा गया था। वहां पर तिगड़ाना गांव से बरात में आए युवकों से कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
Rohit Dhankhar murder case: Three accused arrested from Bengaluru before the Khap Panchayat meeting
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर जाट भवन में होने वाली खाप पंचायत से ठीक पहले भिवानी की सीआईए पुलिस ने तीन आरोपियों तरुण, वरुण व दीपक को बैंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। एसपी भिवानी सुमित कुमार ने अमर उजाला को यह जानकारी दी। बताया कि सीआईए भिवानी की टीम आरोपियों को लेकर रवाना हो चुकी है। देर रात तक भिवानी पहुंचने की संभावना है। एसपी रोहतक सुरेंद्र सिंह भौरिया को गिरफ्तारी के बारे में अवगत करावा दिया। उधर, डीजीपी ओपी सिंह ने भी इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


जिले के गांव हुमायूंपुर निवासी रोहित धनखड़ (27) अपने दोस्त चरखी-दादरी निवासी जतिन के साथ शादी समारोह में शामिल होने भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा गया था। वहां पर तिगड़ाना गांव से बरात में आए युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रोहित व जतिन पर उस समय कार सवार युवकों हमला कर दिया जब वे कार में सवार होकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन


जतिन तो बच निकलने में कामयाब रहा। लेकिन रोहित हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया जहां दो दिन उपचार के बाद मौत हो गई। भिवानी के सदर थाने में चार नामजद आरोपियों तरुण, वरुण, दीपक व आकाश सहित 20 के खिलाफ केस दर्ज किया। 16 दिन बाद भी भिवानी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में जाट भवन रोहतक में शनिवार को सर्व खाप पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आंदोलन करने को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी पुलिस ने आरोपी तरुण, वरुण व दीपक को कनार्टक के बैंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपियों को लेकर भिवानी के लिए रवाना हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना रोहतक एसपी को दे दी गई है। -सुमित कुमार, एसपी भिवानी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं बताया गया है। खाप पंचायत में लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं। 12 बजे सर्वखाप पंचायत जाट भवन रोहतक में शुरू हो जाएगी। -दीपक धनखड़, निवासी हुमायूंपुर।

डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सांझा की जानकारी

भिवानी अंतर राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड के दो आरोपियों को भिवानी पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सांझा की है। डीजीपी ने लिखा है कि भिवानी सीआईए ने दो मुख्य हत्यारे बंगलुरु से गिरफ्तार किए हैं।

शेष आरोपी भी जल्द धरे जाएंगे। डीजीपी ने लिखा है कि सातों तक जेल में सड़ेंगे। इस बीच धनखड़ खाप की महापंचायत भी बुलाई आज बुलाई गई है। इस महापंचायत के आह्वान से पहले ही भिवानी पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है।

डीजीपी से हाल ही में मृतक के परिजनों ने मुलाकात की थी। भिवानी पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए थे। इस मामले को लेकर दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता भी रखी गई है। जिसके अंदर रोहित धनखड़ हत्याकांड से जुड़ी जानकारी मीडिया से सांझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed