फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbery in Bajrang Bhawan, IMT and Kalanaur

बजरंग भवन, आईएमटी और कलानौर में लूट

Fri, 01 Jul 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Bajrang Bhawan, IMT and Kalanaur
जिले में सोमवार व मंगलवार की रात को लुटेरों ने बजरंग भवन, आईएमटी और कलानौर के पास लूट की वारदात को अंजाम देते हुए 7500 रुपये, सोने की बाली और दो मोबाइल छीन लिए। वारदात आइसक्रीम, फल विक्रेता और 12वीं के छात्र के साथ हुई। इस संबंध में कलानौर, आईएमटी और सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक
आईएमटी में पार्क के सामने पहले साइकिल सवार को रोका फिर छीना मोबाइल
खेड़ी साध गांव के रहने वाले दिपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं का छात्र है। मंगलवार को रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर साइकिल पर सवार होकर आईएमटी में पार्क के सामने सड़क से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवक मिले। उनमें से एक की लंबाई ज्यादा थी, जबकि दो मध्यम कद के थे। साथ ही एक युवक ने मुंह पर परना बांध रखा था। पहले तो उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया, फिर झपटा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सका।
विज्ञापन

केस नंबर दो
कार सवारों ने पहले आइसक्रीम विक्रेता को घसीटा, फिर मोबाइल फोन निकाल भागे
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव सरियामाफी निवासी लाल कुंवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झंग कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। वह कुल्फी की रेहड़ी लगाता है। बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बजरंग भवन फाटक के पास रेहड़ी लगाकर कुल्फी बेच रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की कार आकर रुकी और एक युवक ने उससे कुल्फी की कीमत पूछने के बहाने अपने पास बुलाया। जैसे ही वह रेट बताने लगा तो पिछले दरवाजा के का शीशा खोलकर एक युवक ने उसे दबोच लिया। एक हाथ मुंह पर रख दिया, जबकि दूसरे हाथ से गर्दन पकड़ ली। चालक ने गाड़ी चला दी। युवक उसे घसीटते हुए फाटक से आगे ले गए। फाटक से आगे चालक ने कार रोक दी और दूसरे युवक ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद युवकफरार हो गए। घसीटने से उसकी लोअर भी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर तीन
गोहाना अड्डे के फल विक्रेता से 7500 रुपये की नकदी व बाली छीनी
कलानौर निवासी सतेंद्र ने कलानौर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में गोहाना अड्डे पर फलों की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार रात को करीब साढ़े 12 बजे रोहतक से कलानौर पहुंचा। बाइक पर जब वह कलानौर में पावर हाउस के सामने बंद पड़े होटल के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोककर साढ़े 7 हजार रुपये और बालियां छीन लीं। आरोपी कलानौर निवास घोघड़ व विक्की को पहचानता है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed