{"_id":"64c039c67ed1d1146f03bc74","slug":"roadways-joint-employees-union-met-the-general-manager-regarding-the-settlement-of-pending-cases-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-3138-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लंबित मामले निपटारे को लेकर महाप्रबंधक से मिला रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लंबित मामले निपटारे को लेकर महाप्रबंधक से मिला रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ
विज्ञापन
25जेएनडी16-रोडवेज महाप्रबंधक के सामने अपनी मांग रखते रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ सदस्य। संवाद
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्य मंगलवार को महाप्रबंधक कमलजीत सिंह से उनके कार्यालय में मिले। संयुक्त कर्मचारी संघ के दिए गए मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।
मांग पत्र में कर्मचारियों की मांगेें जैसे बकाया एलटीसी का भुगतान, किलोमीटर स्कीम की बसों को लंबे मार्गाें से उतार कर लोकल मार्गाें पर लगाना, कर्मशाला में गाड़ियों की चेकिंग के लिए डग बनवाना, ट्रेनिंग स्कूल का अलग से रास्ता बनवाना, कर्मचारियों के लंबित पड़े मामलों का निपटारा करवाना, कर्मचारियों से आठ घंटे की ड्यूटी लेना, बरसात का मौसम चल रहा है कर्मशाला और बस स्टैंड पर फॉगिंग करवाना, बकाया ओवरटाइम की अदायगी करवाने की मांग की गई। इस पर महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का जल्द समाधान किया जाएगा। राज्य प्रधान आजाद गिल ने कहा कि हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है। वह आगे भी कर्मचारी हितों के लिए लड़ती रहेगी। यदि सरकार अपनी हठधर्मिता दिखा कर रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानती तो संयुक्त कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
इस अवसर पर संदीप रंगा, सज्जन कंडेला, देवेंद्र कूका, अनिल गौतम, जितेंद्र कौशिक, प्रदीप, अनिल, सुरेश, सुभाष, जितेंद्र, राजेंद्र, बलजीत, कुलदीप, अमरजीत, सोनू, राजेश चोपड़ा मौजूद रहे।