फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees will roar in Mansarovar Park on May 1st

Rohtak News: एक मई को मानसरोवर पार्क में हुंकार भरेंगे रोडवेज कर्मचारी

Mon, 29 Apr 2024 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will roar in Mansarovar Park on May 1st
28सीटीके35...यूनियन कार्यालय में मांगों को लेकर बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
रोहतक। एक मई को मजदूर दिवस पर रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर मानसरोवर पार्क में हुंकार भरेंगे। इसको लेकर डिपो कमेटी की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेश सिवाच और मंच संचालन उप प्रधान व डिपो सचिव जयकुंवार दहिया ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सभी मांगें जायज हैं। इन्हें लागू करवाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सतबीर मुंढाल, प्रदीप हुड्डा, बलजीत सिंह, राजीव कुमार, जयबीर फौजी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें :
- परिचालकों और लिपिकों का वेतनमान 35400 किया जाए।
- देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेशों को वापस लिया जाए।
-नई पेंशन नीति बंद करके पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए।
-विभाग के बेड़े में बढ़ती आबादी के अनुसार 10000 सरकारी बसों को शामिल किया जाए।
-हिट एंड रन कानून को वापस लिया जाए।
-1992 से 2003 के मध्य लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए।
-चालकों को अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन दिया जाए।
-विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को 5000 रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए।
-हर ब्रांच में सहायक के नए पद बढ़ाए जाएं।
-एक्स ग्रेसिया में लगाई गई शर्तों को हटाया जाए।
-विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को पुलिस कर्मियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाए।
-आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए इससे ज्यादा ड्यूटी का ओवरटाइम दिया जाए।
-सभी प्रकार की बीमारियों के लिए मैडिकल कैशलेश सुविधा दी जाए।
-रिटायर्ड कर्मचारियों की फ्री यात्रा सुविधा पहले की तरह रखी जाए।
-ऑनलाइन तबादला पॉलिसी में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed