{"_id":"64f8e301d3c2abd45d0a9986","slug":"roadways-buses-will-go-till-peeragarhi-only-from-8-to-10-september-rohtak-news-c-17-roh1018-240323-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 8 से 10 सितंबर तक पीरागढ़ी तक ही जाएंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 8 से 10 सितंबर तक पीरागढ़ी तक ही जाएंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
रोहतक। राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी-20 की बैठक के चलते 8 सितंबर से रोडवेज डिपो से दिल्ली जाने वाले रोडवेज की बसें सिर्फ पीरागढ़ी तक ही जा पाएंगी। गुरुग्राम के लिए जाने वाली बसों पर भी प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली रूटों पर जाने वाली 25 से ज्यादा बसों को अन्य रूटों पर डायवर्ट किया गया है। हालांकि जारी हुए वैकल्पिक रास्ते के माध्यम से भी दिल्ली में प्रवेश कर अपने गंतव्य स्थान तक जाया जा सकता है।
रोडवेज डिपो रोहतक, हिसार, सिरसा से दिल्ली आईएसबीटी की तरफ जाने वाली सभी बसों का संचालन 8 से 10 सितंबर तक पीरागढ़ी तक ही हो पाएगा। इसके आगे रास्ते को सात अगस्त रात 12 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। ताकि बसें आगे न जा पाएं। कटरा से दिल्ली जाने वाली बस वाया रोहतक होते हुए ही पानीपत से दिल्ली की तरफ पहुंच पाएगी। रोहतक से दिल्ली व वृंदावन जाने वाली बसों को फतेहाबाद व पीरागढ़ी से ही वापस कर दिया जाएगा। वहीं मुरादाबाद, रामनगर व हल्द्वानी जाने वाली बसों का संचालन सिर्फ वाया केएमपी से ही हो पाएगा।
गुरुग्राम के लिए नहीं जाएगी बसें
दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले जी-20 सम्मेलन के दौरान दूसरे देशों से आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए गुरुग्राम में भी व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम के अतिरिक्त गुरुग्राम और दिल्ली एयरपोर्ट के बीच में भी कुछ जगहों पर मेहमानों के रुकने का इंतजाम किया गया है। सम्मेलन के दौरान आने वाले प्रतिनिधियों को सड़क पर किसी तरह की कोई समस्या न हो इसी के चलते रोडवेज व निजी बसों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त की जारी गाइडलाइन के तहत 7 सितंबर को रात 12 बजे से लेकर 10 सितंबर की रात 12 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली यातायात पुलिस की जारी गाइडलाइन के तहत ही बसों के रूट को डायवर्ट किया गया है। ताकि दूसरे राज्यों में जाने वाले लोग भी अपने गंतव्य स्थान तक जा सकें। दिल्ली जाने वाली बसें पीरागढ़ी तक ही जा पाएंगी।
-भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो