{"_id":"34dca5acac69aec8ebdf5076bd945ddd","slug":"roadways-bus-will-be-free-form-12-noon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक रोडवेज बस बहनों के लिए फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक रोडवेज बस बहनों के लिए फ्री
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 28 Aug 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहनें शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। रोहतक डिपो भीड़ को देखते हुए अब दो दिन सिटी बस समेत डिपो की 180 बसों को दौड़ाएगा। प्रत्येक महिला और उनके साथ 15 वर्ष आयु तक के एक बच्चे की यात्रा फ्री रहेगी।
विशेष सेवा के दौरान बसों के ब्रेक डाउन न हो, इसके लिए बसों की साफ-सफाई और मरम्मत कराई जा रही है। ड्यूटी इंस्पेक्टर सुभाष चंद के मुताबिक रोहतक डिपो की 175 बसें रोजाना उपलब्ध रहती हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर सिटी बस सेवा की चार बसों सहित कुल 180 बसें उपलब्ध रहेंगी। सिटी बस सर्विस पड़ोसी जिलों के रूटों पर लगाई जाएंगी।
मुख्य चौक-चौराहों पर भी रुकेंगी बसें
चीफ इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि रोहतक बस अड्डे से आवाजाही करने वाली बसों का रक्षाबंधन पर ठहराव हिसार बाईपास, जींद बाईपास, दिल्ली बाईपास, शीला बाईपास, सुखपुरा चौक, पुराना बस अड्डा जैसे प्रमुख स्थलों पर होगा। इन जगहों पर बसों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए विभाग का एक कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
20 से 25 लाख का नुकसान
बुकिंग इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने बताया कि बुकिंग ब्रांच और हाईवे बुकिंग ब्रांच को रोजाना औसतन 15 से 16 लाख रुपये की आमदनी होती है। रक्षाबंधन पर रोहतक डिपो को दो दिनों में अनुमानित 20 से 25 लाख रुपये के राजस्व के नुकसान की आशंका है।