फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   roadways, bus, protest, worker, rohtak, haryana, bus stoped

दो घंटे तक बसों का चक्का जाम, यात्री परेशान

Thu, 15 Dec 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 15 Dec 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
roadways, bus, protest, worker, rohtak, haryana, bus stoped
कर्मचारी 29 दिसंबर को परिवहन मंत्री के आवास पर करेंगे विरोध - फोटो : amar ujala
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर रोहतक डिपो के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह दो घंटे तक बसों का चक्का जाम कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगें नहीं मानने और वेतन में कटौती का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जीएम राहुल जैन ने कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा तब जाकर जाम खुला और बसों का संचालन शुरू हुआ। दो घंटे के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे डिपो प्रधान सतबीर मुंढाल ने बताया कि सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करके कर्मचारियों के वेतन में की गई वृद्धि का ढिंढोरा पीट रही है। वहीं, दूसरी ओर परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मशाला कर्मचारियों को मिले तकनीकी वेतनमान को वापस लेने के आदेश जारी करके हजारों कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती करके अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त सभी चालकों-परिचालकों को जनवरी 2016 से लाभ दिया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों की ओर से यह लाभ जनवरी से देने की बजाए अगस्त 2016 से दिया जा रहा है। अधिकारी सात महीने का एरियर हड़प रहे हैं। अधिकारियों की तानाशाही से रोडवेज कर्मचारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन


मुंढाल ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से लिखित में आदेश जारी होने के बावजूद डिपो के किसी भी कर्मचारी को दस हजार नकद वेतन नहीं दिया गया। दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी डिपो के 95 प्रतिशत कर्मचारियों को नवंबर का वेतन नहीं मिला है। पदाधिकारी सुमेर सिवाच ने बताया कि अगर मांगों को नहीं माना गया और विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो रोडवेज कर्मचारी 29 दिसंबर को परिवहन मंत्री के पानीपत आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हिम्मत राणा, जसवंत वैद्य, प्रदीप हुड्डा, रणबीर दहिया, धर्मेंद्र हुड्डा, सुरेश कुमार, विजय कुमार, सुरेशकुमार, बलजीत सिंह, दर्शन बलभा, प्रदीप परिचालक, सत प्रकाश दहिया, सतबीर सिंह, वजीर सिंह, सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed