फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadrage looted of 15 lakhs, six arrested including jewelery trader

रोहतक: रोडरेज निकली 15 लाख की लूट, आभूषण व्यापारी समेत छह गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2022 02:45 AM IST
सार

एक पक्ष से चार तो दूसरे पक्ष से दो गिरफ्तार किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज से राज खुला। छोटूराम चौक पर बुधवार रात को जमकर हंगामा हुआ था। एएसपी बोले कि झूठी सूचना देने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस।

विज्ञापन
Roadrage looted of 15 lakhs, six arrested including jewelery trader
छोटूराम चौक पर लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार अनिल वर्मा और नरेन्द्र। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity

विस्तार

रोहतक शहर के छोटूराम चौक पर बुधवार की रात हुई 15 लाख की लूट की वारदात फर्जी निकली। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि मामला रोडरेज (सड़क पर ड्राइविंग को लेकर झगड़ा) का निकला। पुलिस ने पुलिस को झूठी सूचना देने पर आभूषण व्यापारी नेता बहादुरगढ़ निवासी अनिल वर्मा व उसके साथी नरेंद्र व दूसरे पक्ष के चार युवकों डेयरी मोहल्ला निवासी दीपक, शिव कॉलोनी निवासी मंजीत, इंद्रगढ़ निवासी मोहित व शिव कॉलोनी निवासी जगदीप को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी कृष्ण कुमार ने मीडिया के सामने यह खुलासा किया।

विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि बुधवार रात को सूचना मिली थी कि छोटूराम चौक पर अनिल वर्मा नाम के आभूषण व्यापारी से 15 लाख की लूट हो गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, उस समय भीड़ जमा थी। पुलिस की एक पीसीआर भी पहुंची। व्यापारी नेता अनिल वर्मा निवासी बहादुरगढ़ के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन उसने सुबह तक लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन


जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई। इसके चलते पुलिस ने उसे साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे पक्ष के चार युवकों को व्यापारी की गाड़ी को बार-बार टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी सवार युवकों को धमकाने पर हुआ झगड़ा
एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जब आभूषण व्यापारी अनिल वर्मा छोटूराम चौक पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे से स्कूटी सवार कुछ युवक निकले। अनिल वर्मा ने उनको हड़काना शुरू कर दिया। कार सवार दूसरे युवक स्कूटी सवार युवकों के बचाव में आ गए। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। एक युवक ने अनिल वर्मा की गाड़ी के बोनट पर मुक्का मार दिया। इसका वर्मा ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी गाड़ी को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस के पहुंचने से पहले जा चुका था एक पक्ष
बुधवार को पुलिस के ऊपर आरोप लगे कि घटना के समय पुलिस की एक गाड़ी मौके पर थी। इस पर एएसपी ने बताया कि जब पुलिस की गाड़ी पहुंची तो दूसरा पक्ष जा चुका था। केवल व्यापारी अनिल वर्मा पक्ष ही मौके पर था।

 

छोटूराम चौक पर 15 लाख की लूट की वारदात फर्जी निकली। मामला रोडवेज की मामूली घटना के बाद हुआ झगड़ा था। फर्जी सूचना देने के आरोप में व्यापारी अनिल वर्मा व उसके साथी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष से कार को टक्क्कर मारने व झगड़ा करने के आरोप चार युवकों दीपक, मंजीत, मोहित व जगदीप को गिरफ्तार किया है, जो रोहतक के ही रहने वाले हैं। फर्जी सूचनाएं देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। क्योंकि इससे पुलिस का समय बर्बाद होता है। साथ ही गश्त प्रभावित होती है। -कृष्ण कुमार लोहचब, एएसपी रोहतक।

छोटूराम चौक पर गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप में  गिरफ्तार युवक। विज्ञप्ति

छोटूराम चौक पर गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार युवक। विज्ञप्ति- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed