{"_id":"619d4420c5488861ae7acefb","slug":"road-accidenet-for-hariyna-police-jwan-rohtak-news-rtk6307102193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो की टक्कर से पुलिस के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो की टक्कर से पुलिस के जवान की मौत
विज्ञापन
आर्य का फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक हरियाणा पुलिस में सिपाही था और पंचकूला में तैनाती थी। चार दिन की छुट्टी पर वह अपने घर आया हुआ था। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर थ्री-व्हीलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस की दी जानकारी में गांव जैनपुर की रहने वाली निगम ने बताया कि वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की एमएससी की छात्रा है। सोमवार को अपने भाई आर्य (22) के साथ मदवि में गई थी। उसका भाई आर्य हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर था और 21 नवंबर को ही चार दिन की छुट्टी आया था। दोनों भाई-बहन शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान रोहट नहर डबल नहर से आगे एक ऑटो चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसका भाई आर्य घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसके भाई आर्य की मृत्यु हो गई जबकि जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।