फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ritu of genetics department stood first in poster making competition.

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जेनेटिक्स विभाग की रीतू प्रथम

Mon, 11 Sep 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ritu of genetics department stood first in poster making competition.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से मनोविज्ञान विभाग ने विद्यार्थियों एवं एमडीयू समुदाय को आत्महत्या रोकने का सार्थक संदेश दिया।
विज्ञापन

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि जीवन अनमोल है। इसे आत्महत्या के बजाए जिंदादिली से जीते हुए सार्थक बनाएं। आत्महत्या एक गंभीर मुद्दा है। इसकी रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में तनाव एवं अवसाद से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. सर्वदीप कोहली ने स्वागत भाषण देते हुए विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की महता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक तौर पर स्वस्थ रहने एवं अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखने की बात कही। सहायक प्रोफेसर डॉ. शशि रश्मि ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. सोनिया मलिक, प्रो. शालिनी सिंह, प्रो. दीप्ति हुड्डा ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के दायित्व का निर्वहन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 69 व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जेनेटिक्स विभाग की रीतू प्रथम, मनोविज्ञान विभाग की जिज्ञासा व नेहा द्वितीय और दृश्यकला विभाग की तन्नू तृतीय रही।

स्लोगन राइटिंग में मनोविज्ञान विभाग के दिव्यांशु प्रथम, निधि द्वितीय व राजनीति विज्ञान विभाग का योगेश तृतीय रहा। मनोविज्ञान विभाग की सोनिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. केएस चौहान, सीसीपीसी निदेशक प्रो. सुमित गिल, शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाॅ. नीरू राठी, मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं यूटीडी के विभिन्न विभागों के प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed