फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ritika won gold and bronze medals in fencing competition

Rohtak News: तलवारबाजी प्रतियोगिता में रितिका ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता

Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ritika won gold and bronze medals in fencing competition
रोहतक। सब जूनियर नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की बेटी रितिका ने शानदार प्रदर्शन करके एक स्वर्ण व एक कांस्य कुल दो पदक जीते। यह प्रतियोगिता 27 से 30 मार्च को ओडिशा में आयोजित की गई।
विज्ञापन

कोच सुरेंद्र ने बताया कि रितिका ने टीम इवेंट में स्वर्ण व एकल में कांस्य पदक जीता। कोच ने बताया कि एकल मुकाबले में रितिका ने पहले मैच में मणिपुर की खिलाड़ी को 15-5 से हराया। दूसरे मैच में तेलगांना की खिलाड़ी भक्ति यादव को 15-5 से हराया। उन्होंने बताया कि कांस्य पदक वाले मैच में महाराष्ट्र की असमी दामने को 15-12 से हराया। उन्होंने बताया कि टीम इवेंट में प्री क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को हराया। क्वार्टर फाइनल मैच में जम्मू को हराया। सेमीफाइनल में पंजाब को हराया व फाइनल मैच में मणिपुर को 47-28 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रितिका जिले के गांव आजादगढ़ की निवासी है। उनके पिता नसीब सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और फिलहाल हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले रितिका ने 2024 स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वर्ष 2024 में ही ओपन स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उन्होंने विजेता खिलाड़ी की सराहना की व उनके उज्ज्वल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed