{"_id":"67aceeedc507aa28c203a756","slug":"rgcc-xi-won-the-match-by-8-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-599087-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आरजीसीसी एकादश ने 8 विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आरजीसीसी एकादश ने 8 विकेट से मैच जीता
Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
12सीटीके01-राजीव गांधी स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। रोहतक ब्लास्टर एकादश व आरजीसीसी नाइटमेयर एकादश के बीच 25 ओवर के मैच का आयोजन हुआ। मैच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इसमें आरजीसीसी की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच आरजीसीसी टीम के नरेन को दिया गया व बेस्ट बल्लेबाज अभिनव सिंह को चुना गया।
इस मैच में रोहतक ब्लास्टर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतक ब्लास्टर की टीम 20.2 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहतक ब्लास्टर टीम की ओर से अनिल ने 18 व रविंद्र हुड्डा ने 17 रन बनाए। आरजीसीसी टीम की ओर से नरेन ने तीन, शक्ति ने दो और कार्तिक ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में आरजीसीसी की टीम ने 15.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। आरजीसीसी टीम की ओर से अभिनव सिंह ने 50 व पावन ने 37 रन बनाए। संवाद