{"_id":"6a451446f0cede414f0c03a7","slug":"returns-are-not-being-filed-from-the-income-tax-portal-side-which-is-half-rohtak-news-c-17-roh1020-881201-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हाफ रही आयकर पोर्टल की साइड से नहीं भरे जा रहे रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हाफ रही आयकर पोर्टल की साइड से नहीं भरे जा रहे रिटर्न
Wed, 01 Jul 2026 06:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। वित्त वर्ष 2025-26 की आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन इनकम टैक्स की साइट बहुत धीमी गति से चल रही है। 26 अगस्त 2023 को बनी नई वेबसाइट तीन साल बाद भी सुचारु नहीं हो पाई। इससे रिटर्न भरने में लोगों को परेशानी हो रही है।
अधिवक्ता अशोक जांगड़ा ने बताया कि वेतनभोगी करदाताओं को 31 जुलाई तक रिटर्न भरकर कर वेरिफाई करना है। वेरिफाई नहीं होने पर विभाग रिटर्न को इनवैलिड मान लेता है और स्टेटस नो रिटर्न फाइल दिखाता है।
अधिवक्ता ने बताया कि पोर्टल बार-बार हैंग और क्रैश हो रहा है। आधार ओटीपी मोबाइल पर आ जाता है लेकिन साइट पर डालने पर इनवैलिड बताता है। इससे वेरिफिकेशन रुकने का खतरा है और रिफंड भी अटक सकता है। एआईएस, टीआईएस और 26 एएस डाउनलोड नहीं हो रहे या उनमें गंभीर त्रुटियां हैं। इन्हें ठीक करने का आसान तरीका पोर्टल पर नहीं है।
विज्ञापन
दिनेश गोस्वामी, अजय कुमार जांगड़ा, दीपक कुमार, रमेश शर्मा और सीए निखिल तंवर ने कहा कि पिछले साल भी यही समस्या थी। एक साल बाद भी समाधान नहीं हुआ। विभाग को साइट को आधुनिक तकनीक से अपडेट कर स्पीड बढ़ानी चाहिए ताकि वर्कलोड में क्रैश न हो और करदाता-वकील परेशान न हों। संवाद