फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Resolved 14 complaints of less water and three of contaminated drinking water

Rohtak News: कम पानी आने की 14 और दूूषित पेयजल की तीन शिकायतों का किया समाधान

Fri, 03 May 2024 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Resolved 14 complaints of less water and three of contaminated drinking water
.सोनीपत रोड सेक्टर चार के पास नल से पानी भरते लोग।
रोहतक। दूषित पेयजल शिकायतों का निवारण करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गोहाना अड्डा स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर अपना पहला शिविर लगाया। इसमें बड़ा बाजार, किला मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, ब्राह्मण मंडी, टिबड़ी मोहल्ला, किला रोड, बाबरा मोहल्ला, चमेली मार्केट व सीआईए स्टाफ इलाके से उपभोक्ता पहुंचे। पहले दिन घरों में कम पानी आने की 14 व दूषित पेयजल की तीन शिकायतें आई। इन शिकायतों का विभाग ने कर्मचारी भेजकर तुरंत समाधान किया गया। इधर, कई कॉलोनियों के लोग कम पानी व पानी नहीं आने की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलोनियों से उपभोक्ता दूषित जल, कम पानी आना, गलियों में लीकेज से पानी इकट्ठा हो जाना, पीने के पानी से सीवर की बदबू आना आदि समस्याएं लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के शिविर पहुंचे। इस पर विभाग ने उन्हें टोल फ्री नंबर व समस्या समाधान संबंधी जागरूकता के पर्चे दिए। मौके पर ही समस्या का समाधान करने के लिए विभाग की तरफ से एक टीम उपस्थित रही। वहीं पानी की गुणवत्ता को चेक करने वाली बोतलें भी नागरिकों को दी गईं। इसके बाद अगला शिविर 6 मई को जसबीर कॉलोनी में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


16 को आएगी नहर
कम पानी आने की समस्या 16 को दूर होगी, क्योंकि 16 को नहर आएगी। ऐसे में विभाग की ओर से सलाह दी गई कि जल खर्च जरूरत इतना ही करें। वाहन आदि न धोएं।

उपभोक्ता कम गुणवत्ता वाली पाइप का न करें प्रयोग
शिविर में विभाग की ओर से कहा गया है कि ज्यादातर दूषित जल आने की समस्या उपभोक्ता की ओर से लगाई गई कम गुणवत्ता व बहुत पुरानी पाइपों के खराब होने से आ रही है। ऐसे में उपभोक्ता जो कनेक्शन कराएं उसमें विभाग की ओर से निर्देशित पाइपों का ही प्रयोग करें। प्लास्टिक या रबर की पाइप का प्रयोग न करें। साथ ही विभाग के प्लम्बर से ही पाइपों की फिटिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन






चीफ इंजीनियर ने किया सोनीपत रोड स्थित बूस्टर का मुआयना
दूषित जल की समस्या को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी पंचकूला से आए चीफ इंजीनियर प्रदीप पुनिया ने सोनीपत रोड स्थित जेएलएन नहर और वहां लगे बूस्टर स्टेशन का मुआयना किया और जरूरी हिदायतें दी।

इन कॉलोनियों में पिछले तीन दिन से नहीं पहुंच रहा पानी
देव कॉलोनी, राम गोपाल कॉलोनी, बोहर गांव, श्रीनगर कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, आम्बेडकर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, छोटू राम कॉलोनी, आर्य नगर, पटेल नगर, कमला नगर, आजाद नगर, विजय नगर आदि।



दोपहर 10 से 2 बजे तक शिविर लगाकर उपभाक्ताओं की की समस्याएं सुनी गईं। ज्यदा और जेई से बात कर बताएंगे। चीफ इंजीनियर के साथ व्यस्त हैं। शहर की पेयजल की समस्या को पूरी तरह से खत्म करने पर मंथन किया जा रहा है।


-तरुण गर्ग, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग


माकपा की टीम ने किया शिविर का दौरा

उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को शहर में इंडिया गठबंधन व नागरिक संगठनों ने दूषित पीने के पानी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया था और प्रशासन को एक सप्ताह का समय व्यवस्था सुधार के लिए दिया था। इसके बाद प्रशासन ने मोहल्लों में जाकर पानी कैंप लगाकर जनता की समस्याओं का सीधा समाधान करने का प्रोग्राम बनाया। माकपा की टीम का नेतृत्व डॉ. जगमति सांगवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed