Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Residents of Ward No. 20 forced to live a hellish life; filth makes daily existence unbearable.

Rohtak News: नारकीय जीवन जीने को मजबूर वार्ड नंबर 20 के निवासी, गंदगी से लोगों का जीना हुआ दूभर

Sun, 05 Jul 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ward No. 20 forced to live a hellish life; filth makes daily existence unbearable.
जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद
कमलजीत सिंह
विज्ञापन

कलानौर। काहनौर गांव के वार्ड नंबर 20 के निवासी पिछले करीब दो वर्षों से जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड की 9 से 10 गलियों में नालियों का गंदा पानी जमा रहता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गलियों में भरे गंदे पानी और बदबूदार माहौल से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने उपायुक्त, डीडीपीओ, बीडीपीओ और ग्राम पंचायत के सरपंच को कई बार लिखित शिकायतें दी हैं। लेकिन आज तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

विभागों और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते-लगाते ग्रामीण थक चुके हैं। उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। अब मानसून का मौसम शुरू होने वाला है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हालात और भी गंभीर हो जाएंगे। बरसात में बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही
वार्डवासियों ने ग्राम पंचायत पर विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में पहले मुख्य गली का निर्माण करवा दिया गया। नियमानुसार पहले अंदर की छोटी गलियों का स्तर निर्धारित होना चाहिए था। फिर उनका निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।
अधूरी गलियां और गंदगी
ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य गली का निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण जलभराव की समस्या और अधिक बढ़ गई है। गांव के मुख्य सामुदायिक भवन के साथ लगते नाले भी गंदगी से भरे पड़े हैं। इन नालों पर स्लैब के पत्थर भी गायब हैं जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।

पिछले करीब दो वर्षों से हमारे वार्ड की गलियां जलभराव की समस्या से जूझ रही हैं। हमने कई बार प्रशासन और पंचायत को शिकायतें दीं लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

जोगी राम, ग्रामीण

मानसून शुरू हो गया है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। बरसात के दिनों में बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

सोनू, वार्ड निवासी


गांव में विकास कार्य बिना उचित योजना के किए गए हैं। पहले मुख्य गली का निर्माण कर दिया गया जबकि अंदर की गलियों और नालियों का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसी कारण आज पूरा वार्ड जलभराव की समस्या से परेशान है। प्रशासन को जल्द मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान करना चाहिए।

धर्मेन्द्र, ग्रामीण

मुख्य गली में एक परिवार ने कब्जा करने की शिकायत दर्ज करवा रखी है। इस वजह से गलियों का निर्माण कार्य रूका हुआ है। सफाई कर्मचारी जब भी सफाई करने पहुंचते हैं, वार्ड के लोग सहयोग नही करते हैं। समस्या से अवगत हैं, समाधान जल्द ही करवाया जाएगा।


निशा, सरपंच काहनौर



समस्या के बारे में जानकारी मिलते ही ग्राम सचिव को सूचना दी गई है। वार्ड की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

करतार सिंह, खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कलानौर

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

जोगीराम निवासी काहनौर स्त्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article