Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Reshma and Dimpy from Meham won gold medals at the Police Games 2025.

Rohtak News: पुलिस गेम्स 2025 में महम की रेशमा व डिंपी ने जीते स्वर्ण पदक

Thu, 23 Oct 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Reshma and Dimpy from Meham won gold medals at the Police Games 2025.
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच रीना गोयत मध्य में। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। वार्ड 14 गोयत पाना की रहने वाली एवं सीआईएसएफ में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहीं वेटलिफ्टिंग की कोच रीना गोयत के नेतृत्व में सीआईएसएफ ने 15 पदक हासिल किए हैं। इनमें 84 किलोग्राम भारवर्ग में महम की रेशमा व 86 किग्रा में महम की डिंपी ढाका ने स्वर्ण पदक जीता है।
महम क्षेत्र में वेटलिफ्टिंग के कोच अजीत अहलावत ने बताया कि रीना गोयत ने खेल की बारीकियां सीखी हैं। इसी कारण आंध्रप्रदेश के अमरावती में 13 से 17 अक्तूबर तक आयोजित सेकंड ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में रीना गोयत के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानों ने कई पदक जीते हैं।
विज्ञापन

रीना गोयत के पति प्रेम गोयत ने बताया कि सीआईएसएफ की महिला एवं पुरुष वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। रीना गोयत स्वयं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहीं और देश का 15 बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पहली बार पुरुष वर्ग में सीआईएसएफ में चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2024 में आयोजित पुलिस गेम्स में महिला वर्ग में भी रीना गोयत के नेतृत्व में ही चैंपियनशिप ट्रॉफी को जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में फिर से सीआईएसफ महिला वर्ग को चैंपियनशिप ट्रॉफी मिली है। इस बार 8 स्वर्ण, 6 रजत और एक कांस्य पदक सीआईएसएफ के खाते में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed