फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Research chair will be established in MDU in the name of Pandit Shri Ram Sharma: Chief Minister

एमडीयू में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर शोधपीठ की जाएगी स्थापित : मुख्यमंत्री

Thu, 16 Jan 2025 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Research chair will be established in MDU in the name of Pandit Shri Ram Sharma: Chief Minister
पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व साथ में कैबिनेट मंत्री डॉ
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर एक शोधपीठ स्थापित की जाएगी, साथ ही प्रदेश में एक विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखा जाएगा। वे बुधवार को नए बस स्टैंड के सामने पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार हर वर्ष एक अक्तूबर को पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती मनाएगी। जयंती पर प्रदेशभर के स्कूल-कॉलेजों में निबंध, कविता लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इससे छात्रों को उनके जीवन और विचारों को जानने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा स्थल पर 30 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उस स्थान के सुंदरीकरण करवाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

कांग्रेस के झूठ में मत फंसा करो, 2029 में भाजपा फिर बनाएगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने में माहिर है। लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार किया कि डॉक्टर अरविंद शर्मा सांसद निधि की ग्रांट पूरी नहीं खर्च सके। लोगों ने विश्वास कर लिया। विधानसभा चुनाव से पहले किसी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, उसके हिस्से में एक हजार नौकरी आएंगी। कोई ठोहले अनुसार नौकरी बांटने की बात कह रहता था। किसी बड़े नेता ने ऐसी बयानबाजी से नहीं रोका। इससे साफ है कि नीयत में खोट है। अब ऐसे नेता क्या करेंगे। प्रदेश में भाजपा ने न केवल तीसरी बार सरकार बनाई, बल्कि 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र को समर्पित था पंडित श्रीराम शर्मा का जीवन : अरविंद शर्मा
प्रदेश के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा ने राष्ट्र सेवा के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने महात्मा गांधी और बाल गंगाधर तिलक के साथ मिलकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। अरविंद शर्मा ने कहा कि पुराने रोहतक जिले का यह क्षेत्र कर्मठ नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का इलाका है। मंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच समिति को 11 लाख का अनुदान देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed