फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Remembered martyr Mukesh Kumar

Rohtak News: बलिदानी मुकेश कुमार को किया याद

Sat, 06 Jul 2024 03:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Remembered martyr Mukesh Kumar
महम। भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा पुलिस बल के जवानों ने मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर महम स्थित वार्ड911 निवासी बलिदानी मुकेश कुमार का 35वां जन्मदिवस मनाया। स्वजनों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा बल के 21 जवनों ने सलामी दी।
विज्ञापन

दिल्ली मुख्यालय से सहायक सेनानी धूप सिंह दहिया, इंस्पेक्टर आजाद सिंह व महम के तहसीलदार अजीत कलकल विशेष रूप से पहुंचे। मुकेश के पिता रामस्वरूप, धूप सिंह व आजाद सिंह ने शहीदी स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुरक्षा बल अधिकारी धूप सिंह ने बताया कि बलिदानी मुकेश कुमार 2017 में चंडीगढ़ से भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा पुलिस बल में भर्ती हुए थे। 9 मई 2020 को अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर पर पेट्रोलिंग करते हुए शहीद हुए।
विज्ञापन

पुलिस बल की टुकड़ी ने उनके पिता रामस्वरूप से केक कटवाया व बलिदानी के अभिभावकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार, रामचंद्र, धर्मवीर, जगत सिंह काला, जोगिंदर खुराना, पूर्व नपा चेयरमैन जगबीर बहमनी, वेद प्रकाश धवन, परवीन व नसीब सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed