{"_id":"66c76c219dc21ad59f02fd2c","slug":"remand-ends-accused-doctor-sent-to-14-days-judicial-custody-rohtak-news-c-17-roh1020-489145-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिमांड खत्म, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिमांड खत्म, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी चिकित्सक
विज्ञापन
रोहतक। मेडिकल की छात्रा का अपहरण करने वाले आरोपी डॉ. मनिंदर कौशिक की तीन दिन का रिमांड पूरा हो गया है। वीरवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड पर आरोपी की कार को बरामद कर लिया और केस को मजबूत करने के लिए कुछ साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
दरअसल, 16 अगस्त को मेडिकल की प्रथम वर्ष की छात्रा को एडमिट कार्ड देने के बहाने से सीनियर डॉ. मनिंदर कौशिक ने अपनी कार में अपहरण करके ले गया। आरोपी ने छात्रा को अंबाला से लेकर चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर करीब 20 घंटे तक घुमाया। छात्रा ने जब-जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटकर चोटिल कर दिया। 17 अगस्त को आरोपी छात्रा को पीजीआईएमएस में छोड़कर भाग गया था। पीड़ित छात्रा ने मामले की सूचना परिजन को दी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ पीजीआईएमएस और पुलिस को दी।
आरोपी की निशानदेही पर कार बरामद
पीजीआई थाना इंस्पेक्टर रोशन लाल ने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी और आनन-फानन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन अदालत में पेश किया और उसकी तीन दिन की रिमांड मांगी। पुलिस को मनिंदर की रिमांड मिली और क्राइम सीन दोहराया गया। पुलिस आरोपी के साथ करनाल से चंडीगढ़ और उन स्थान पर गई जहां पर डॉक्टर छात्रा को लेकर गया था। उन जगहों से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कुछ दस्तावेज भी हासिल किए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया है। इन सभी साक्ष्य को पुलिस केस डायरी में शामिल करेगी। वीरवार को पुलिस ने अदालत के समक्ष आरोपी को पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीजीआई थाना के इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि आरोपी का रिमांड खत्म हो गया है और उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।