फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Religious programs are necessary to preserve culture and tradition: Asha Hooda

संस्कृति व परंपरा को संजोए रखने के लिए धार्मिक कार्यक्रम जरूरी : आशा हुड्डा

Mon, 11 Nov 2024 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Religious programs are necessary to preserve culture and tradition: Asha Hooda
10सीटीके41.. रामलीला उत्सव कमेटी की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में दीप प्रज्वलित करती आशा हुड्
रोहतक। श्री रामलीला उत्सव कमेटी की तरफ से रामलीला महोत्सव व दशहरा मेले के सफल आयोजन को लेकर हिसार रोड स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाहुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामंडलेश्वर बाबा परमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी कालिदास महाराज, महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज और महामंडलेश्वर बाबा विश्वेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में मुख्यातिथि के रूप में आशा हुड्डा, विशिष्ट अतिथि विधायक भारत भूषण बतरा ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता रामलीला उत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक व एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने की।
विज्ञापन


यहां आशा हुड्डा ने कहा कि यह रामलीला पूरे हरियाणा की सबसे बड़ी रामलीला है। इसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। रामलीला के आयोजकों व पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति व परंपरा को संजोए रखने के लिए ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। वहीं विधायक बीबी बतरा ने कहा कि रामलीला उत्सव कमेटी इतना बड़ा आयोजन कर लोगों को भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। आज की युवा पीढ़ी को भी भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भाईचारे व सौहार्द का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान सुरेश बंसल, समाजसेवी राकेश गुगनानी, जय भगवान ऐरन, आशा शर्मा, संस्था के प्रधान सुभाष तायल व राजीव जैन के साथ मिलकर भगवान गणेश व श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। रामलीला में मंचन करने वाले कलाकारों, बाल कलाकारों को रामलीला में अपनी सेवाएं देने के लिए स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सुभाष तायल, शंकर लाल मित्तल, मनोज जिंदल, अनिल विजय बाबा, राजेश गुप्ता, रमेश रोहिल्ला, सुनील बल्ली, अजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed