{"_id":"69810e52573169d34c0bd223","slug":"relief-felling-of-trees-obstructing-construction-of-road-along-elevated-bridge-begins-rohtak-news-c-17-roh1020-804527-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : एलिवेटेड पुल के साथ सड़क निर्माण में बाधा पेड़ों की कटाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : एलिवेटेड पुल के साथ सड़क निर्माण में बाधा पेड़ों की कटाई शुरू
Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
13-रोहतक के गोहाना-पानीपत रेलवे एलिवेटेड पुल के साथ सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की ओर से काटे
रोहतक। शहर वासियों को नए वित्त वर्ष में जाम से राहत मिलने वाली है। पीडब्ल्यूडी के लिए रेलवे एलिवेटेड पुल के साथ सड़क निर्माण में बाधा बने पेड़ों काे वन विभाग ने काटने शुरू कर दिया है। पेड़ोें के काटे जाने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी ने गोहाना-पानीपत रेलवे एलिवेटेड पुल के साथ चिन्योटी कॉलोनी से लेकर सेक्टर-5 तक करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया था। अप्रैल 2025 में चिन्योट कॉलोनी से बजरंग भवन तक निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया।
बजरंग भवन से सेक्टर-5 तक मांग में 72 पेड़ होने से निर्माण कार्य न हो सका। वन विभाग को पेड़ काटने के लिए फाइल भेजी गई। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद अब विभाग ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से पेड़ काटने का काम किया जा रहा है। इस सप्ताह सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। नए वित्त वर्ष में सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू कराने का प्रयास है। -अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।