फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relatives had given information about the goods to the robbers, were chased from Lucknow

रिश्तेदार ने ही लुटेरों को दी थी माल की जानकारी, लखनऊ से किया था पीछा

Mon, 08 Nov 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Relatives had given information about the goods to the robbers, were chased from Lucknow
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
पुलिस ने जींद रोड पर भगवतीपुर गांव के अड्डे पर साढे़ 15 लाख की कीमत के सिर के बाल लूटने की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी के रिश्तेदार ने ही लुटेराें को माल खरीदने की जानकारी दी थी। इसके चलते लुटेरों ने कारोबारी निसार निवासी संभल (यूपी) का लखनऊ से ही पीछा करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने संभल जिले के गांव सहजना निवासी रिश्तेदार इसरार व सोनीपत जिले के गन्नौर निवासी शादाब उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। आरोपी इसरार लूट के शिकार निसार का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीणा ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि 15 अक्तूबर को यूपी के संभल जिले के गांव सहजना निवासी निसार लाखन माजरा थाने में शिकायत दी थी कि वह सिर के बालों का कारोबार करता है। वह लाखन माजरा में किराये पर कमरा लेकर रहता है। 14 अक्तूबर को अपने दूर के रिश्तेदार इसरार के साथ लखनऊ से तीन क्विंटल सिर के बाल गाड़ी में भरकर लाखन माजरा के लिए रवाना हुआ था। रोहतक से आगे जब भगवतपुरी गांव के अड्डे पर पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। कार से नीचे उतरे चार नकाबपोश युवक गाड़ी के नजदीक आए और पिस्तौल के बल पर कार की चाबी मांगी। मना करने पर एक युवक ने उसके पैर में चाकू मार दिया, जबकि दूसरे ने सिर में डंडा मारा। इसके बाद युवक माल से भरी गाड़ी लेकर भाग गए। गाड़ी में 15 लाख 60 हजार रुपये की कीमत के बाल भरे हुए थे। महम एएसपी हेमेंद्र मीणा की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया था। लाखन माजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुला खान के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले पानीपत से पीड़ित की गाड़ी बरामद की। इसके बाद अब आरोपी सोनू और संभल निवासी इसरार को काबू किया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े 13 लाख के बाल बरामद किए है। उन्होंने माल को अपने घरों में ही छिपा कर रखा हुआ था। अभी केस में तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी व माल बरामद करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed