फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1.56 lakh students participated in the road safety competition.

Rohtak News: 1.56 लाख विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता

Mon, 31 Aug 2026 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 31 Aug 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
1.56 lakh students participated in the road safety competition.
33-रोहतक के आंबेडकर चौक ​स्थित मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते अतिरि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पुलिस विभाग ने सोमवार को जिले के विद्यालयों व महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में 1.56 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
जिले के 674 से अधिक विद्यालयों और 16 महाविद्यालयों के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी खंडस्तर पर होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लेवल-1 में 43,000, लेवल-2 में 54,202 और लेवल-3 में 55,105 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। लेवल-4 में 4,400 महाविद्यालयीन छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पुलिस विभाग प्रदेश भर में लगातार सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता स्कूल, खंड और जिलास्तर पर संचालित की गई। जिला पुलिस ने प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया है। प्रतियोगिता के लिए चार स्तर निर्धारित किए गए हैं। इनमें कक्षा तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से बारहवीं और महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हैं।
विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सड़क सुरक्षा विषय पर परीक्षा हुई। प्राचार्य अर्चना ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के दौरान छात्रों से ट्रैफिक संकेतों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। यातायात नियमों और आपातकालीन सुरक्षा से जुड़े सवाल भी शामिल थे। इसका उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
मोरखेड़ी स्कूल में भागीदारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखेड़ी में भी सोमवार को विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा की परीक्षा दी। प्राचार्य सुदेश रानी ने बताया कि कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्तर एक, दो और तीन की परीक्षा संचालित की गई। यह परीक्षा प्राचार्य सुदेश रानी, सुषमा आर्या, मधुबाला और हरिओम के नेतृत्व में हुई।

----
सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में अनु प्रथम, खुशी द्वितीय
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को सड़क सुरक्षा क्लब ने इंटर कॉलेज प्रश्नोत्तरी आयोजित की। इसमें लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। अनु प्रथम, खुशी द्वितीय और लक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।प्राचार्य शमशेर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। संवाद

33-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते अतिरि

33-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते अतिरि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed