फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Reach Mahavir Park to awaken the enthusiasm for voting

Rohtak News: मतदान के लिए अलख जगाने पहुंचें महावीर पार्क

Wed, 08 May 2024 05:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Reach Mahavir Park to awaken the enthusiasm for voting
रोहतक। लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12 मई को अलख जगाने की बेला है। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से 12 मई को सुबह 6 से 7 बजे तक महावीर पार्क से मानसरोवर पार्क तक वाॅकथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। आप सबसे अपील है कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। चुनाव आयोग भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है। वाॅकथाॅन का शुभारंभ महावीर पार्क से होगा। मुख्य अतिथि के ताैर पर शहर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शामिल होंगे। वह वाॅकथाॅन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले लोगों को जागरूक करने के लिए सुनो नहरों की पुकार संस्था की तरफ से चुनाव में मतदान के महत्व को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक भी पेश किया जाएगा। वाॅकथाॅन महावीर पार्क से शुरू होकर मानसरोवर पार्क पर संपन्न होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए आप क्यूआर कोड को स्कैन कर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। हिस्सा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र के व्यक्ति इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें शहर के कई प्रतिष्ठित संगठन हिस्सा लेंगे। वाॅकथाॅन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed