{"_id":"659462e03a2260c04606857d","slug":"ration-depot-holders-will-be-on-strike-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-328829-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आज से राशन डिपो होल्डर हड़ताल पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आज से राशन डिपो होल्डर हड़ताल पर रहेंगे
Wed, 03 Jan 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। राशन डिपो होल्डर अपनी लंबित मांगों को लेकर 15 जनवरी तक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले के 1 लाख 65 हजार राशन कार्डधारकों को राशन के संकट से गुजरना पड़ेगा। हालांकि मंगलवार तक का राशन गुलाबी व पीला कार्ड वाले लोग लेकर गए हैं, लेकिन अब डिपो होल्डर राशन डिपो को बंद करके ही शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर रहेंगे। वह किसी तरह का रोष प्रदर्शन नहीं करेंगे।
डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान घनश्याम ने बताया कि सरकार 60 वर्ष की उम्र होने पर डिपो होल्डर के लाइसेंस को रद्द कर रही है। इससे आने वाली पीढ़ी को नुकसान होगा। क्योंकि लाइसेंस रद्द होने के बाद सरकार से किसी तरह से पेंशन का प्रावधान भी नहीं है। अब डिपो 600 से 1200 राशन कार्ड पर चल रहे हैं, लेकिन सरकार अब इन्हें 300 कार्ड पर चलाने की योजना बना रही है। इससे मिलने वाले कमीशन में भारी गिरावट होगी और घर परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल होगा। राशन डिपो पर गरीब परिवारों को गेहूं, सरसों का तेल, चीनी व सर्दियों में बाजरा भी दिया जाता है। रोजाना डिपो पर 150 से 200 परिवार राशन लेने पहुंचते हैं, लेकिन अब हड़ताल के चलते डिपो बंद होने से 15 जनवरी तक समस्या और ज्यादा होगी।