फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rapid action team prepared for five districts in PGI

पीजीआईएमएस में रोहतक सहित 5 जिलों के लिए तैयार की रैपिड एक्शन टीम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
rapid action team prepared for five districts in PGI
 संजय कुमार, रोहतक। नॉवेल कोराना वायरस वुहान स्टेन कोविड - 19 के संक्रमण को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक ने अपने एक्सपर्ट डॉक्टरों की पांच रैपिड एक्शन टीमों को तैनात किया है। यह टीम पांच जिलों के लिए तैयार की गई हैं। आपात स्थिति में यदि कहीं डॉक्टरों की कमी होती है या अन्य कोई जरूरत पड़ती है तो यह टीम मौके पर जा कर स्थिति को सामान्य करेगी। इस टीम के जिम्मे रोहतक के अलावा गुरुग्राम, झज्जर, दादरी, भिवानी जिले हैं। कोविड - 19 के संक्रमण को देखते हुए पीजीआईएमएस ने अपनी सभी तैयारियां कर ली हैं। इन्हीं तैयारियों में रोहतक के आसपास चार जिलों में संक्रमित लोगों के उपचार की व्यवस्था को संभालना भी है। बताया जा रहा है कम्यूनिटी मेडिसन एसपीएम विभाग को पांचों रैपिड एक्शन टीम बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं और यह विभाग पहले से भी काम कर रहा है। इसमें एक सीनियर कंसलटेंट के साथ तीन जूनियर डॉक्टर भी शामिल होंगे। इसमें जूनियर डॉक्टर में सीनियर रेजिडेंट व पीजी डॉक्टर होंगे। गौरतलब है कि यह विभाग ऐसी परिस्थितियों से निपटने में एक्सपर्ट होता है। इन तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ. ओपी कालरा, निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव, रजिस्ट्रार डॉ. एचके अग्रवाल, प्रमुख नोडल अधिकारी कोविड 19 डॉ. ध्रूव चौधरी लगातार एसपीएम विभाग के संपर्क में हैं और समय-समय पर निर्देश जारी करते रहते हैं। ये संभालेंगे कमान डॉक्टर ः जिला डॉ. विनोद ः झज्जर डॉ. नीलम कुमार : भिवानी डॉ. मीना राजपूत ः रोहतक डॉ. राजकुमार ः गुरुग्राम डॉ. मीनाक्षी कलहन ः दादरी टीम का मुख्य कार्य पांचों टीम अपने जिलों पर ध्यान देंगी। टीम जिला अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को मरीजों का उपचार करने में आ रही समस्याओं का समाधान करेगी और जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण भी देंगी। स्थिति बिगड़ने पर टीम स्वयं भी मोर्चा संभालेंगी। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में एक्सपर्ट डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में महामारी से निपटने के लिए भी कुछ विभाग के डॉक्टर अनट्रेंड हैं। इन्हें जागरूक करना और महामारी से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना भी इसी टीम का जिम्मा है। बोले अधिकारी पांच सीनियर डॉक्टरों की टीम बनाई गई हैं। ये अपने जिलों का ध्यान रखेंगे। जहां भी जरूरत होगी यह टीम मोर्चा संभालेगी। यह जिम्मा एसपीएम विभाग को दिया गया है। ये विभाग ऐसे कार्यों के लिए एक्सपर्ट होता है। - डॉ. गजेंद्र, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed