फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ranji Trophy...Haryana close to second consecutive defeat

Rohtak News: रणजी ट्रॉफी...हरियाणा लगातार दूसरी हार के करीब

Wed, 19 Nov 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy...Haryana close to second consecutive defeat
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मैच में हरियाणा लगातार दूसरे मैच में हार के कगार पर है। मंगलवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर हरियाणा ने 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। हरियाणा को जीत के लिए 242 रन की जरूरत है और चार विकेट शेष है। सर्विसेज ने दूसरी पारी 283 रन पर घोषित की।
विज्ञापन


तीसरे दिन सर्विसेज ने चार विकेट के नुकसान पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया। सर्विसेज का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। सर्विसेज ने सात विकेट के नुकसान पर 283 रन पर पारी घोषित कर दी। सर्विसेज की ओर से आर पालीवाल ने 61, विनीत धनखड़ ने 57, रवि ने 40 व नकुल ने 38 रन बनाए।
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से राहुल राठी व मयंक ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अंशुल, निखिल व अनुज ने एक-एक विकेट लिया। हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में भी शुरूआत अच्छी नहीं व 37 रन पर पहला, 43 पर दूसरा व 51 तीसरा विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान अंकित कुमार व पार्थ वत्स संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन कप्तान दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर हरियाणा ने 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए थे। इससे पहले हरियाणा ने पहली पारी में 111 व सर्विसेज ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed