फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ranji Trophy: Uttarakhand defeated Haryana by an innings and 28 runs.

रणजी ट्रॉफी:: उत्तराखंड ने हरियाणा को पारी व 28 रन से हराया

Tue, 11 Nov 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Uttarakhand defeated Haryana by an innings and 28 runs.
08. रोहतक के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में आयोजित हरियाणा व उत्तराखंड के रणजी ट्रॉफी मैच में बल्ले
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैच में उत्तराखंड ने हरियाणा को पारी व 28 रन से हराया। उत्तराखंड के जगदीश सुचित को 11 विकेट लेने व 50 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। हरियाणा की ओर से धीरू सिंह ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।
तीसरे दिन हरियाणा ने 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन से आगे खेलना शुरू किया। स्कोर में अभी हरियाणा ने 6 ही रन जोड़े थे और सातवां विकेट गंवा दिया। इसके बाद हरियाणा की पूरी टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

हरियाणा को उत्तराखंड ने पारी व 28 रन से हराया। हरियाणा की ओर से धीरू सिंह ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से जगदीश सुचित ने 6 विकेट लिए। इससे पहले हरियाणा ने पहली पारी में 112 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पारी में हरियाणा की ओर से युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे। उत्तराखंड की ओर से जगदीश सुचित ने पांच व मयंक मिश्रा ने चार विकेट लिए थे। उत्तराखंड ने पहली पारी में 288 रन बनाए थे। उत्तराखंड की ओर से जगदीश सुचित ने 50 व युवराज चौधरी ने 60 रन बनाए। हरियाणा की ओर से निखिल व पार्थ वत्स ने तीन-तीन विकेट लिए थे।


तीन साल बाद फिर लाहली में पारी से हारा हरियाणा
उत्तराखंड ने हरियाणा को पारी व 28 रन से हराया। यह हरियाणा की इस रणजी ट्रॉफी में पहली हार है। इससे पहले दिसंबर 2022 में चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हुए मैच में हरियाणा को हिमाचल प्रदेश ने पारी व 88 रन से हराया था। उस मैच में हरियाणा की टीम पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हुई थी व दूसरी पारी में 353 रन बनाए थे। हिमाचल प्रदेश ने चार विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर पारी घोषित की थी।



अपने ग्रुप में हार के बावजूद टॉप पर बना हुआ हरियाणा
हरियाणा रणजी ट्रॉफी के एलीट सी ग्रुप में है। हरियाणा ने अभी तक चार मैच खेले हैं। इसमें तीन जीत व 18 पॉइंट के साथ टॉप पर बना हुआ है। सोमवार को हुई हार के बावजूद टॉप पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed